आलमबाग पुलिस की शातिर लुटेरे के साथ हुई मुठभेड़, लुटेरे के बाएं पैर में लगी गोली, लूटी हुई चैन बरामद

Lucknow News:– शुक्रवार देर रात शातिर लुटेरे सतेंद्र उर्फ कालिया और आलमबाग पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सतेंद्र उर्फ कालिया के बाएं पैर में गोली लगी। उसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को मीरा कटियार नामक महिला से एक बाइक सवार लुटेरे ने चेन लूटी थी। पुलिस को जांच के दौरान घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज मिली थी। पुलिस की टीमें लगातार शातिर लुटेरे सतेंद्र उर्फ कालिया की तलाश में जुटी थी। पुलिस को शुक्रवार देर रात मुखबिर खास से सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश सतेंद्र उर्फ कालिया बाइक से लंगड़ा फाटक के पास पहुंचने वाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को थोड़ी ही देर में एक बाइक सवार संदिग्ध युवक नजर आया। पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो वह बाइक लेकर भागने लगा और पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से मीरा कटियार से लूटी गई चेन और एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपों के खिलाफ पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts