लखनऊ के ठाकुरगंज में बड़ा हादसा, नाले में गिरा व्यक्ति हुआ लापता, सर्च ऑपरेशन जारी, देखे रिपोर्ट

Lucknow News:- शनिवार सुबह हुई भारी बारिश के बाद पूरे शहर में जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं ठाकुरगंज इलाके में मंजू टंडन ढाल के पास काम पर जा रहे एक 42 वर्ष के व्यक्ति की नाले में गिर जाने के बाद लापता होने की सूचना सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है नगर निगम व स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से इतना बड़ा यह हादसा हुआ है।

नाले का मुंह खुला हुआ था, तभी यह हादसा हो गया। बारिश के बाद नाले में पानी तेजी से बह रहा था और व्यक्ति का पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरा। नाले में गिरने के बाद व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। लगातार लापता व्यक्ति को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। लापता हुए व्यक्ति का नाम सुरेश बताया जा रहा है जो की पेंटर है। मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है मौके पर स्थानीय पुलिस व पूर्व पार्षद अनुराग पांडे मौजूद है। 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts