लखनऊ के 04 पेट्रोल पंप हुआ पेट्रोल – डीज़ल ख़तम : हुई नोकझोक : पुलिस की निगरानी में बिक रहा ईंधन |

उत्तर प्रदेश : (Lucknow) लखनऊ के इंदिरानगर, बादशाहनगर, कठौता चौराहे और पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थित पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है। पंपों पर फ्यूल इन प्रोग्रेस का बोर्ड लगा दिया गया है। पॉलिटेक्निक चौराहे पर पेट्रोल खत्म होने पर पंप कर्मियों से लोगों की नोकझोंक हो गई। कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। शहर के ज्यादातर पंपों पर लंबी लाइनें लगी हैं। हजरतगंज स्थित तलवार पेट्रोल पंप पर 3 घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार के बावजूद लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिल रहा है। रंजन पेट्रोल पंप पर सुबह से ही भारी भीड़ है।

स्थिति को देखते हुए कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस तैनात हो गई है। लखनऊ डीएम विशाख जी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार, डीएम सप्लाई ज्योति गौतम और पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह पेट्रोल पंपों का जायजा लिया। ज्योति गौतम ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts