यह बात बुधवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह ने वीडियो जारी कर कही। उन्होंने सीएम योगी का आभार जताया। कहा कि मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने 3 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया और रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) बनाया है।
दरअसल, मंगलवार को लखनऊ में सीएम योगी ने एक कार्यक्रम में यूपी के 5 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर और सम्मान राशि बांटी थी। इस कार्यक्रम में क्रिकेटर रिंकू सिंह नहीं पहुंचे थे।
जल्द सीएम योगी से मुलाकात करेंगे-रिंकू सिंह ने कहा :
रिंकू सिंह ने वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। जल्द ही वह लखनऊ आकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

