अयोध्या में रामनवमी पर अद्भुत संगम: रामलला का दिव्य सूर्य तिलक

लखनऊ: अयोध्या के श्री राम मंदिर में आज राम नवमी के पावन अवसर पर एक दिव्य और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला के ललाट पर सूर्य की पवित्र किरणें 9 मिनट तक पड़ीं, जिसे सूर्य तिलक कहा गया। यह दृश्य रामलला के जन्म का प्रतीक माना जा रहा है, क्योंकि सूर्यवंशी भगवान राम के जन्म के समय सूर्यदेव ने स्वयं उनके मस्तक पर तिलक लगाया था।