कौशांबी में आंधी-बारिश का कहर, मकान गिरने से मां-बेटे समेत तीन की मौत

कौशांबी जिले में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंझनपुर तहसील के पश्चिम शरीरा कस्बे में एक कच्चे मकान पर पेड़ गिरने से मकान ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे और मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबा हटाया, लेकिन तब तक 26 वर्षीय माया देवी, उनके 3 वर्षीय बेटे अनुभव और 5 वर्षीय बेटी श्वेता की मौत हो चुकी थी। हादसे में 7 वर्षीय अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य कराया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घायल बच्चे के इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है। बाइट- डॉ. अमित कुमार कौशाम्बी, जिलाधिकारी

Related posts