वेलकम टू द जंगल’ के सेट पर अक्षय कुमार का मजेदार प्रैंक, घोड़े ने कुतरी राजपाल यादव की विग

न्यू दिल्ली  : बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म Welcome to the Jungle ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट से एक मजेदार बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके को-स्टार Rajpal Yadav राजपाल यादव के साथ किया गया एक मजेदार प्रैंक देखने को मिल रहा है।

वीडियो में राजपाल यादव एक बाड़ के पास खड़े नजर आते हैं। इसी दौरान अक्षय कुमार चुपके से उनके पीछे एक घोड़ा लेकर पहुंच जाते हैं। घोड़ा अचानक राजपाल यादव की पहनी हुई विग को कुतरने लगता है। जैसे ही उन्हें इसका एहसास होता है, वह घबरा जाते हैं और जोर से चिल्ला उठते हैं। यह देखकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। कुछ ही सेकंड बाद राजपाल यादव भी स्थिति को समझ जाते हैं और अक्षय कुमार के साथ ठहाके लगाते नजर आते हैं।

इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि राजपाल यादव को अपनी ‘हॉर्सपावर’ दिखाने में उन्हें काफी मजा आया। उन्होंने यह भी कहा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ दर्शकों की कल्पना से भी ज्यादा जंगली और मनोरंजक फिल्म साबित होने वाली है। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट 26 जून 2026 की भी जानकारी दी।

फिल्म का निर्देशन Ahmed Khan अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, राजपाल यादव, Suniel Shetty सुनील शेट्टी, Paresh Rawal परेश रावल, Johnny Lever जॉनी लीवर, Raveena Tandon रवीना टंडन, Jacqueline Fernandez जैकलीन फर्नांडिस और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। वहीं फिल्म में भोजपुरी स्टार Akshara Singh अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार का भोजपुरी गाना ‘घिस-घिस’ भी खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Related posts