: NEET UG 2026 Re-Exam: 4 लाख छात्रों ने डाउनलोड किए एडमिट कार्ड

21 जून को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा के लिए अब तक करीब 4 लाख अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। हालांकि, कई उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के दौरान तकनीकी और सर्वर संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कहा है कि तकनीकी टीमें लगातार समस्या के समाधान में जुटी हुई हैं। एजेंसी के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को समय पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। एनटीए ने आश्वासन दिया है कि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। एजेंसी ने तकनीकी दिक्कतों के कारण हुई असुविधा पर खेद भी व्यक्त किया है। गौरतलब है कि NEET UG 2026 के माध्यम से देशभर के मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

Related posts