**विद्या निकेतन की एक और छात्रा कनिष्ठ सहायक पद पर चयनित **

करियर: स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ-खीरी की पूर्व छात्रा रहीं शिवांगी तिवारी ने अपनी योग्यता और लगन से शानदार उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में कनिष्ठ सहायक पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।। कक्षा 2 से इण्टर तक की नियमित छात्रा रही शिवांगी तिवारी ने हाईस्कूल परीक्षा में 88% अंक तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 74% अंको के साथ उत्तीर्ण की है। तत्पश्चात उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय से स्नातक तथा कानपुर विश्वविद्यालय से परास्नातक उत्तम अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। शिवांगी तिवारी के पिता श्री श्यामू तिवारी व्यवसायी तथा माता श्रीमती नीलम तिवारी गृहणी हैं ।

इस उपलब्धि पर प्राचार्य श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने स्वाध्याय, लगन एवं समर्पण के माध्यम से उत्कृष्ट सफलता अर्जित करने के लिये छात्रा को चाँदी का मेडल देकर एवं उनके पिता को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related posts