मेडिकल समस्या के कारण एक महीने पहले वापस लौट रहे अंतरीक्षयात्री

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रह रहे चार अंतरिक्षयात्रियों की तय समय से एक महीने पहले ही वापसी होने वाली है। नासा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल समस्या के बाद नासा के अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन से जल्दी लौटेंगे।

साथ ही नासा ने ये भी कहा कि क्रू स्थिर है और ये जल्दी लौटना कोई इमरजेन्सी नहीं बल्कि लगातार बने हुए जोखिम को कम करना है। क्रू के एक सदस्य को स्वास्थ्य समस्या होने के कारण ये फैसला लिया गया है। हालांकि नासा ने मेडिकल समस्या का विवरण नहीं बताया है।

नासा आमतौर पर अंतरिक्षयात्रियों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों की खास बातें सार्वजनिक नहीं करती है। NASA-SpaceX क्रू 11 के चार अंतरिक्षयात्रियों में अमेरिकी सदस्य माइक फिंके और ज़ेना कार्डमैन शामिल है। साथ ही जापान के किमिया यूई और रूस के ओलेग प्लाटोनोव है।

ये सभी आने वाले दिनों में रूटीन स्प्लैशडाउन साइट्स में से किसी एक पर लौट आएंगे। जो चार अंतरिक्षयात्री लौटने वाले हैं, वे 1 अगस्त से अपने मिशन पर थे। ऐसी यात्राएं आमतौर पर लगभग छह महीने तक चलती हैं, और इस क्रू को वैसे भी आने वाले हफ्तों में लौटना था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts