गृहमंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में CBI सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई के एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दो दिन के इस सम्मेलन का विषय है- भगोड़ों का प्रत्यर्पण–चुनौती और कार्यनीति। सम्मेलन में  केन्द्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन में, अपराधियों के ठिकाने का पता लगाने और उन्हें वापस लाने की रणनीति पर चर्चा होगी। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सम्मेलन में, विदेशों से सहयोग प्राप्त करने के लिए हर तौर-तरीक़े के प्रभावी उपयोग, भगोड़े अपराधियों का पता लगाने के लिए तकनीक के…

Read More

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी कर सभी 101 नाम घोषित किए

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के सीट बंटवारे में अपने हिस्से आई सभी 101 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए है। पार्टी ने नरकटियागंज से संजय पांडे, चनपटिया से उमाकांत सिंह और चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। बीना देवी कोचाधामन सीट से, सतीश कुमार यादव राघोपुर से और मुरारी पासवान पीरपैंती से चुनाव लड़ेंगे।  

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश में ₹13,430 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 13,430 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास करेंगे। ये परियोजनाएं उद्योग, विद्युत वितरण, सड़क, रेल, रक्षा विनिर्माण, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस क्षेत्र की हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्‍य में समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे और औद्योगीकरण को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। श्री मोदी नंदयाल जिले के श्रीशैलम में, श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुनस्‍वामी वर्ला देवस्‍थानम में पूजा-अर्चना करेंगे और शिवाजी स्फूर्ति केन्‍द्र भी जाएंगे।

Read More

श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या तीन दिन की भारत यात्रा पर पहुँच गई हैं और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगी।

दिल्ली: श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या आज तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुँच चुकी हैं। वे कई प्रमुख नेताओं से मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में  सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगी। हरिनी एक निजी चैनल के कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी। वे शिक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं तलाशने के लिए आईआईटी-दिल्ली और नीति आयोग जाएंगी। श्रीलंका की राष्ट्रपति दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज भी जाएंगी जहां की वे छात्रा रही हैं। सुश्री हरिनी एक व्यापारिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।  

Read More

दीपावली पर जगमगाएंगे दिव्यांगजन के हुनर के दीये

लखनऊ: इस दीपावली, उत्तर प्रदेश के घर-घर में न केवल मिट्टी के दीये जलेंगे, बल्कि दिव्यांगजन के हुनर और आत्मनिर्भरता की चमक भी समाज को रोशन करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी मंडलों में 16-17 अक्टूबर को ‘दिव्य दीपावली मेला-2025’ का आयोजन होगा, जिसमें दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्पादों की भव्य प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।   योगी सरकार की यह पहल न केवल ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मंत्र को साकार करने से साथ-साथ दिव्यांगजन को आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सम्मान का नया मंच भी प्रदान करेगी।…

Read More

अयोध्या दीपोत्सव में 2000 कलाकार करेंगे अद्भुत कला का मंचन

लखनऊ: अयोध्या में दीपोत्सव 2025 को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार दीपोत्सव में 2000 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के करीब 500 कलाकार भी प्रतिभाग करेंगे। स्थानीय स्तर पर अयोध्या के लगभग 300 स्थानीय कलाकार भी इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे।  वृहद और मध्यम मंचों के साथ 07 छोटे मंचों पर होगा सांस्कृतिक प्रदर्शन  अयोध्या अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार और विशेष कार्याधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अयोध्या में इस…

Read More

मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना के 1.86 करोड़ लाभार्थियों को दी दीपावली की सौगात

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली के पहले यह प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा उपहार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य यही है कि हम अकेले नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से इस उत्साह का हिस्सा बनें। 2021 में राज्य सरकार ने तय किया था कि वर्ष में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस…

Read More

गाय के गोबर से गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और मधुमक्खी के मोम से बनी मोमबत्तियां हो रहीं तैयार

लखनऊ: उन्नाव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने दीपावली पर गाय के गोबर से गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और मधुमक्खी के मोम से बनी मोमबत्तियां तैयार की हैं। इन उत्पादों को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं न केवल स्थानीय स्तर पर बेच रही है बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध करा रही है जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और लखपति दीदी योजना के तहत की गई यह शुरुआत इन महिलाओं की आमदनी बढ़ाकर इन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है।

Read More

बरेली में अवैध पटाखों का बड़ा खुलासा! 10 लाख रुपये के पटाखे जब्त

लखनऊ: बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के 100 फूटा रोड पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने “सरदार जी वाले स्टोर” पर छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए। स्टोर पर “मुर्गा छाप” के नाम से दूसरी ब्रांड के पटाखे बेचे जा रहे थे, जो घनी आबादी वाले क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए थे, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। प्रशासन ने मौके से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के पटाखे…

Read More

उत्तराखंड: ‘ऑस्ट्राहाइंड 2025’ सैन्य अभ्यास के लिए भारतीय सेना का दल ऑस्ट्रेलिया रवाना

उत्तराखंड: भारतीय सेना का एक दल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित इरविन बैरक्स के लिए रवाना हुआ है। यह दल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले ‘ऑस्ट्राहाइंड 2025’ (AUSTRAHIND 2025) संयुक्त सैन्य अभ्यास के चौथे संस्करण में भाग लेगा, जिसका आयोजन आज से शुरू होकर आगामी 26 अक्टूबर तक किया जाएगा। 120 सैनिकों का ये दल देहरादून में तैनात गोरखा राइफल्स की एक बटालियन के नेतृत्व में रवाना हुआ है। ऑस्ट्राहाइंड 2025 का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाना, आपसी संचालन क्षमता को सुदृढ़ करना और शहरी…

Read More