सहारनपुर: शाकंभरी मेले में ड्यूटी में लापरवाही, इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिसकर्मी निलंबित

लखनऊ: सहारनपुर में शारदीय नवरात्र के दौरान मां शाकंभरी मेले की ड्यूटी में लापरवाही और लंबे समय से बिना अनुमति गैरहाजिर रहने पर एक इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि जब मेले में ड्यूटी लगाई गई तो यह पता चला कि कुछ पुलिसकर्मी लगातार गैरहाजिर रहे हैं। उन्होंने इन सभी के खिलाफ जांच भी बैठा दी है। मेले में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने आते हैं। पुलिस और प्रशासन ने…

Read More

एस. जयशंकर ने यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात कर भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी, यूक्रेन और गाजा संघर्ष पर चर्चा की। यह चर्चा नए रणनीतिक एजेंडे और यूरोपीय देशों द्वारा फिलिस्तीन को बढ़ती मान्यता के बीच हुई। एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि न्यूयॉर्क में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से उनकी अनौपचारिक बैठक में मिलकर खुशी हुई। साथ ही उन्होंने बैठक की मेज़बानी के लिए यूरोपीय संघ के महासचिव काजा…

Read More

अमित शाह का गुजरात दौरा: स्टार्टअप कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह गुजरात में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। गृह मंत्री गांधीनगर में इफको द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे और स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अमित शाह गांधीनगर के सर्किट हाउस में अहमदाबाद नगर निगम के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद कलोल में ‘प्रसादम’ भोजन रथ का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कलोल नगर पालिका के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।…

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में,  गृह मंत्री ने कहा कि दिनकर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक चेतना को नई दिशा दी और स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल विरोधी आंदोलन तक देशवासियों को प्रेरित किया।

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रबात में मोरक्को के व्यापार मंत्री रियाद मेज़ूर से मुलाकात की

दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रबात में मोरक्को के व्यापार मंत्री रियाद मेज़ूर से मुलाकात की। रक्षा मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान रियाद मेज़ूर ने भारत और मोरक्को के बीच दीर्घकालिक मित्रता से जुड़े औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने के महत्व पर बल दिया। मंत्रालय के अनुसार यह चर्चा रक्षा, फार्मास्यूटिकल्स और रसायन सहित प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को गहरा करने पर केंद्रित रही।   Had an excellent meeting with Morocco’s Minister of Trade Mr Ryad Mezzour today in Rabat. The areas of…

Read More

लखनऊ में होगा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का 19वां राष्ट्रीय समागम, प्रधानमंत्री मोदी 24 नवंबर को करेंगे उद्घाटन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय समागम जम्‍बूरी की मेज़बानी के लिए तैयार है। 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ के वृंदावन योजना में चलने वाले इस विशाल शिविर में देश-विदेश से हज़ारों युवा एक साथ आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 नवंबर को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।pm प्रधानमंत्री मोदी का स्काउटिंग से पुराना नाता रहा है, उन्होंने स्काउटिंग के शताब्दी वर्ष के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 2009 में अहमदाबाद में आयोजित जम्बूरी में भाग लिया था। इससे पहले, उत्तर प्रदेश ने 1964…

Read More

दिल्ली दंगे 2020: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज 2020 दिल्ली दंगा साजिश मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद, शरजील इमाम, मीरान हैदर और गुलफिशा फातिमा की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस मामले पर 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद, शरजील इमाम, मीरान हैदर और गुलफिशा फातिमा की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ताओं की तरफ से कहा गया कि इनमें से अधिकतर लोग छात्र हैं और 5 साल से जेल में बंद हैं। इससे पहले, इस…

Read More

नेपाल: अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने किया कैबिनेट का विस्तार

नई दिल्ली: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कैबिनेट के विस्तार का फैसला किया है जिसमें उन्होंने पांच नए मंत्रियों के नामों की सिफारिश की है। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा को उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय और भूमि सुधार, सहकारिता एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा जाएगा। शिक्षाविद महाबीर पुन को शिक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नियुक्त किया जाएगा। महाबीर पुन नेपाल में विज्ञान और अनुसंधान के विकास में सक्रिय हैं। कृषिविद् मदन प्रसाद परियार को कृषि…

Read More

पाकिस्तान की वायु सेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में किए हवाई हमले, 30 लोगों की मौत

दिल्ली: पाकिस्‍तान की वायु सेना ने खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में हवाई हमले किए है। इस हमले में महिलाओं और बच्‍चों सहित तीस लोग मारे गये हैं। पाकिस्‍तानी युद्धक विमान जे. एफ-17 ने आज रात लगभग दो बजे तिराह घाटी में स्थित मत्रे दारा गांव में आठ एल. एस-6 बम गिराए, इस कारण कई लोगों की मृत्‍यु हुई। घटनास्‍थल के झकझोर देने वाले वीडियो और तस्‍वीरों में बच्‍चों सहित कई शव दिख रहे हैं। खबरें बताती हैं कि विनाशकारी दृश्‍यों में घरों और सड़कों पर शव बिखरे हुए हैं। अंतरराष्‍ट्रीय मानवाधिकार…

Read More

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: विमान हादसे की जांच पर SC जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: अहमदाबाद में इस साल जून में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश की कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जाँच को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, डीजी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, डीजी सिविल एविएशन को नोटिस जारी किया है। याचिका में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की प्रारंभिक रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि इस रिपोर्ट में कई अहम जानकारियों को छिपाया गया है।12 जून को हुई इस दुर्घटना में कुल 265 लोगों की मौत हो गई…

Read More