नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन में हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु होने की दुखद घटना अत्यंत कष्टदायक है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा राहत व बचाव कार्य में सफलता की कामना करती हूं।”
Read MoreAuthor: Abhishek Tripathi
लखीमपुर की चंदन चौकी बनेगी इको टूरिज्म की नई पहचान, पर्यटकों को वाइल्डलाइफ और वेलनेस गंतव्य की मिलेगी सुविधा
Lucknow: पर्यटकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी को प्रमुख इको-टूरिज्म और वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की योजना तेज कर दी है। यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत तैयार की जाएगी। परियोजना में पर्यावरण-हितैषी रहने की सुविधा, वेलनेस सेंटर, एडवेंचर एक्टिविटी, रेस्टोरेंट्स के साथ-साथ स्थानीय लोगों द्वारा संचालित होम-स्टे, स्मृति-चिह्न की दुकानें और वीकेंड हाट शामिल होंगे। पर्यटन विभाग का उद्देश्य इस विकास के माध्यम से क्षेत्र में स्थायी पर्यटन और स्थानीय समुदाय…
Read Moreमुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 3 लाख 73 हजार से अधिक आवासों का किया गया आवंटन
Lucknow : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व और निर्देशन में उत्तर प्रदेश में बेघरों को उनका अपना पक्का घर होने के सपनों को साकार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में तो 36.56 लाख से अधिक आवासों का आवंटन किया ही गया है, लेकिन जिनका लोगो का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की पूर्व की सूची मे किन्ही कारणों से नहीं था, ऐसे लोगों को पक्का आवास देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2018 में मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण संचालित की गयी।…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन को श्रद्धा और आस्था से भरेगा और शुभ संदेश लेकर आएगा। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान गणेश अपने श्रद्धालुओं पर प्रसन्नता, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कृपया बनाए रखेंगे। आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि…
Read Moreवैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में अब तक 9 की मौत, बचाव कार्य तेजी से जारी
नई दिल्ली: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया। अब तक इस हादसे में 9 लोगों की जान जा चुकी है। यात्रा रूट पर अर्धकुवांरी के पास चट्टान, पेड़ और पत्थर ढलानों के नीचे गिरने से ये हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये हादसा अर्धकुवांरी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ, जहां से हर दिन हजारों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गुजरते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जोरदार धमाके के साथ…
Read Moreकन्नौज में कच्ची दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, तीन घायल
लखनऊ: कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तेराजा-केट में कच्ची दीवार गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में दो मासूम भाई-बहन मलबे में दबकर अपनी जान गंवा बैठे। मृतक बच्चे बिहार के रहने वाले थे और ईंट भट्टे पर काम करते थे। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कन्नौज सदर के क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…
Read Moreबुलंदशहर में श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली को कैंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत, 43 घायल; चालक फरार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के सोरों थाना क्षेत्र के रफाकपुर गांव से जाहर वीर गोगा महाराज के दर्शन को राजस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली को बुलंदशहर जनपद में एक तेज रफ्तार कैंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा रविवार रात लगभग 2 बजे एनएच-34 पर अरनिया थाना क्षेत्र के घटाल गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 43 घायल हुए हैं। घायलों में से तीन की हालत…
Read Moreउप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का किया भव्य स्वागत
लखनऊ: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अंतरिक्ष यात्री भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला के आज लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। शुभांशु शुक्ला देश के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष यात्रा पूरी की है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उप मुख्यमंत्री ने उनके इस ऐतिहासिक सफर को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रदेश की शान बताया। शुभांशु के स्वागत पर पूरा एयरपोर्ट क्षेत्र खुशी से झूम उठा।
Read Moreराजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ में आपदा प्रभावित इलाके का किया दौरा
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती इलाके में हाल ही में हुई आपदा के बाद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सभी नेता किश्तवाड़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गौरतलब है कि किश्तवाड़ के चशोती गांव में बादल फटने की भीषण…
Read Moreगुजरात: भारी बारिश के कारण साबरमती नदी का बढ़ा जलस्तर
नई दिल्ली: गुजरात में लगातार भारी बारिश और धरोई डैम से पानी छोड़े जाने के चलते साबरमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर में इस बढ़ोतरी को देखते हुए अहमदाबाद स्थित वासणा बैराज के 25 गेट खोल दिए गए हैं और करीब 35,000 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। तेज बहाव और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद रिवरफ्रंट वॉकवे को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, साबरकांठा और खेड़ा जिलों के नदी किनारे बसे इलाकों में…
Read More