एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनाया

Delhi: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन–एनडीए के उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने रविवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद यह घोषणा की।

Read More

सभी दल उनके लिए समान, झूठे आरोपों से नहीं डरता आयोग : निर्वाचन आयोग

दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने आज कहा कि उसके लिए सभी दल समान हैं और वह राजनीतिक दलों के बीच कोई भेदभाव नहीं करता। आज नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा। श्री कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने दोहरे मतदान का आरोप लगाया है, लेकिन जब उनसे इस बात के सबूत मांगे गये तो उन्‍होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि न तो चुनाव आयोग और न ही कोई…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने 11 हज़ार करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर ज़ोर देते हुए लोगों से भारत में बने उत्पादों पर भरोसा करने और उन्हें खरीदने का आग्रह किया। रविवार को नई दिल्ली में लगभग 11 हज़ार करोड़ रुपये की दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए श्री मोदी ने कहा कि देश को मज़बूत बनाने और इसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए चरखाधारी मोहन के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार देशवासियों के लिए दोहरा लाभ लेकर आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने…

Read More

चारबाग स्टेशन ने पूरे किए 100 साल

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्‍टेशन ने 100 साल का सफर पूरा कर लिया है। इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए आज चारबाग रेलवे स्‍टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के वीआईपी लाउंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने चारबाग रेलवे स्‍टेशन पर केंद्रित बुकलेट और वीडियो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उत्तर रेलवे ने 100 साल के अपने अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर रेलवे के अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में टोरेण्ट समूह के ग्रीन हाईड्रोजन प्लाण्ट का लोर्कापण किया

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  जनपद गोरखपुर में टोरेण्ट समूह के ग्रीन हाईड्रोजन प्लाण्ट का लोर्कापण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऊर्जा व स्वास्थ्य क्षेत्र, पर्यावरण की रक्षा तथा आने वाले समय में विभिन्न गम्भीर बीमारियों से बचाव में ग्रीन ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह प्लाण्ट प्रदूषण से मुक्त ऊर्जा प्राप्ति की दिशा में एक नया प्रयास है। यह उत्तर प्रदेश का पहला तथा देश का दूसरा प्लाण्ट है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से आज इस ग्रीन हाईड्रोजन प्लाण्ट का उद्घाटन…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रीजेन्सी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश व प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक परिवर्तन आया है। जनपद गोरखपुर में 260 बेडेड अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण होना स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें एक छत के नीचे कॉर्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑन्कोलॉजी, कैथ लैब, 80 बेडेड आई0सी0यू0 आदि से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अस्पताल के मॉडर्न ओ0टी0 में इंफेक्शन की सम्भावना नगण्य होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी…

Read More

विधायक पूजा पाल ने की सीएम योगी से मुलाकात

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 14 अगस्त को विधायक मनोज कुमार पाण्डेय, राकेश सिंह और अभय सिंह के बाद पूजा पाल को भी पार्टी से बाहर कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागी विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। यह जानकारी एक पत्र में दी गई थी।विधायक पूजा पाल ने सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ की न्यायप्रियता और प्रदेश…

Read More

मध्यप्रदेश को बनायेंगे मिल्क केपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से सज-संवर रहा है। हम प्रदेश के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। दुग्ध उत्पादन में तेजी लाकर हम वर्ष 2028 तक मध्यप्रदेश को मिल्क केपिटल बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिर्फ भैंस का नहीं, हमारी सरकार अब गाय का दूध भी खरीदेगी। हम गाय के दूध की खरीदी…

Read More

‘वोट चोरी’ जैसे आरोप संविधान का अपमान: चुनाव आयोग

नई दिल्ली: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों के लगातार विरोध के बीच चुनाव आयोग ने नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के लिए कोई पक्ष या विपक्ष नहीं है, उसके लिए सभी समकक्ष हैं। पिछले दो दशकों से सभी राजनीतिक दलों ने मतदाता सूची में सुधार की मांग की है। इसी वजह से एसआईआर की…

Read More

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बादल फटने से 4 की मौत, राहत कार्य जारी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है। किश्तवाड़ में हाल ही में आई तबाही के बाद अब कठुआ ज़िले में रविवार तड़के बादल फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई स्थानों पर व्यापक नुकसान की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, कठुआ जिले में रविवार सुबह अचानक बादल फटने से जलप्रलय जैसी स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते पानी का तेज़ बहाव आस-पास के क्षेत्रों को अपने साथ बहा ले गया। हादसे में…

Read More