प्रधानमंत्री मोदी से चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने की मुलाकात

नई दिल्ली: चीन के विदेश मंत्री और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य वांग यी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। वांग यी ने प्रधानमंत्री मोदी को तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग का संदेश और निमंत्रण दिया। उन्होंने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक और विशेष प्रतिनिधियों की 24 वीं बैठक के बारे में अपने सकारात्मक मूल्यांकन को भी साझा किया। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा…

Read More

भारत-चीन के स्थिर और रचनात्मक संबंध शांति और समृद्धि के लिए ज़रूरीः प्रधानमंत्री

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच स्थिर और रचनात्‍मक संबंध से क्षेत्रीय और वैश्विक स्‍तर पर शांति और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। उन्‍होंने भारत-चीन सीमा पर शांति और सद्भाव बनाए रखने और सीमा विवाद के परस्पर स्वीकार्य समाधान पर बल दिया है। प्रधानमंत्री ने कल चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ नई दिल्‍ली में बैठक की। चीन के विदेशमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को चीन के राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग का संदेश और तियानचिन में प्रस्तावित शंघाई शिखर सम्‍मेलन के लिए निमंत्रण सौंपा।…

Read More

लखनऊ में दो दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैंप शुरू, 100 NCC कैडेट्स को दिया जा रहा अंडरवाटर प्रशिक्षण

Lucknow: लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडे स्विमिंग पूल में NCC ग्रुप मुख्यालय द्वारा दो दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैंप का शुभारंभ किया गया। यह कैंप 19 से 20 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मेजर जनरल विक्रम कुमार, अपर महानिदेशक, NCC निदेशालय (उत्तर प्रदेश) ने किया। स्कूबा डाइविंग कैंप का आयोजन 3 यूपी नेवल यूनिट NCC के कमांडर गौरव शुक्ला के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस अनोखे प्रशिक्षण शिविर में 100 NCC कैडेट्स को अंडरवाटर ब्रीदिंग उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।…

Read More

अमरोहा में अवैध गर्भस्थ शिशु लिंग जांच केंद्र का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमरोहा में एक घर में चल रहे अवैध गर्भस्थ शिशु लिंग जांच केंद्र का पर्दाफाश किया। इस केंद्र पर अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद और हरियाणा की महिलाओं से अवैध लिंग जांच कर मोटी रकम वसूली जा रही थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की गई। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर, उसकी पत्नी और महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य उपकरण भी जब्त किए…

Read More

जौनपुर में जन्माष्टमी डांस वीडियो वायरल, 9 पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तर प्रदेश: जौनपुर जिले में जन्माष्टमी के अवसर पर बदलापुर कोतवाली परिसर में आयोजित डांस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में अशोभनीय और अश्लील गीतों पर नृत्य किया गया था, जो विवाद का कारण बना। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष समेत कुल 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आतिश कुमार सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को जन्माष्टमी के रंगारंग कार्यक्रम में यह अनुचित डांस…

Read More

लखनऊ में फर्जी मुकदमे दर्ज कराने वाले अधिवक्ता परमानंद गुप्ता को आजीवन कारावास व भारी जुर्माना

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में फर्जी तरीके से एससी/एसटी एक्ट और रेप जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज करवाने के मामले में दोषी पाए गए अधिवक्ता परमानंद गुप्ता को विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन्हें 5 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। न्यायालय ने आरोपी को विभिन्न न्यायालयों में प्रैक्टिस करने से भी प्रतिबंधित कर दिया है और इस आदेश की कॉपी बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद को भेजने का निर्देश दिया है। अभियोजन पक्ष के विशेष लोक…

Read More

उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए सी.पी. राधाकृष्णन का नामांकन आज

दिल्ली: उप-राष्ट्रपति के चुनाव के लिए, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन आज नामांकन दाखिल करेंगे। कल एनडीए संसदीय दल की नई दिल्ली में बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के नेताओं से राधाकृष्णन का परिचय कराया और उन्हें बधाई दी। बैठक के बाद, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी दलों के सांसदों से राधाकृष्णन को सर्वसम्मति से चुनने की अपील की है। इस बीच, विपक्षी इंडिया गठबंधन ने उप-राष्ट्रपति पद के लिए सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन…

Read More

इजराइल के जमीनी हमले के डर से पलायन कर रहे हजारों फलस्तीनी

नई दिल्ली: इजराइल की ओर से जमीनी हमले के डर से हजारों फलस्तीनी पूर्वी इलाकों से पलायन कर रहे हैं। फलस्तीनी गाजा सिटी के पूर्वी इलाकों में अपने घरों को छोड़कर तबाह हुए इलाके के पश्चिम और दक्षिण की ओर भाग रहे हैं। बेत लाहिया में फलस्तीनी आश्रय प्रबंधक अहमद महेसेन ने कहा कि हाल के दिनों में 995 परिवार इस क्षेत्र को छोड़कर दक्षिण की ओर चले गए हैं। इजराइली सैन्य प्रमुख इयाल जमीर ने कहा है कि सेना गाजा पट्टी के सबसे बड़े शहरी केंद्र गाजा सिटी पर…

Read More

भारत में विदेशी पर्यटकों की तादाद में जबरदस्त बढ़ोतरी

 नई दिल्ली: भारत लगातार पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है। आव्रजन ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन में बीते पांच साल में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। विदेशी पर्यटकों के आगमन में वृद्धि  साल – 2020 विदेशी पर्यटक आगमन – 27.45 लाख अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन – 63.37 लाख साल – 2021 विदेशी पर्यटक आगमन – 15.27 लाख अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन – 70.10 लाख साल – 2022 विदेशी पर्यटक आगमन – 64.37 लाख अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन – 143.30 लाख साल – 2023 विदेशी पर्यटक…

Read More

इस वर्ष 3 अक्टूबर को विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

 Delhi: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि इस वर्ष 3 अक्टूबर को विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा देना है और यह 18 अक्टूबर तक चलेगा। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए,  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस अभियान के दौरान हजारों वैज्ञानिक और कृषि विभाग के अधिकारी गाँवों का दौरा करेंगे और किसानों से बातचीत करके उन्हें…

Read More