लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज यहां अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता उन महान क्रांतिकारियों तथा स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के अमूल्य संघर्ष की देन है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम तक पूरे देश को स्वतंत्रता संघर्ष के साथ जोड़कर हमें सैकड़ों वर्षों की दासता से मुक्त कराया। महान स्वाधीनता संग्राम सेनानियों ने भारत की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व…
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
आज अलास्का में मिलेंगे ट्रम्प और पुतिन
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में आज मुलाकात होनी है। ये मुलाकात भारतीय समयानुसार 15 अगस्त की रात करीब 1 बजे शुरू होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए किसी समझौते पर पहुंचने के इरादे से अलास्का में होने वाली बैठक में आएंगे। फॉक्स न्यूज रेडियो के एक शो में ट्रंप ने विश्वास जताया कि पुतिन आश्वस्त हैं कि वह एक…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेना ने भारत-चीन सीमा पर फहराया तिरंगा
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर शिमला से रवाना हुई भारतीय सेना की सूर्या स्पीति बाइक रैली ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किनौर स्थित शिपकी दर्रा में भारत-चीन सीमा पर तिरंगा फहराया है। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 7 महिला सदस्यों समेत 78 सदस्यीय राइडर दल ने राष्ट्र का गौरव तिंरगा झंडा फहराते हुए सेन्य जवानों के साथ मिलकर जोश के साथ नागरिक एकता और सेन्य विश्वास का संदेश दिया।
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली: देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए पोस्ट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा- आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद!
Read Moreबालवाटिकाएं बनीं नन्हे-मुन्नों का सीखने और खेलने का रंगीन संसार
लखनऊ: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बालवाटिका अब नन्हे-मुन्नों के लिए सीखने और खेलने का रंगीन संसार बनकर तैयार हो चुकी हैं। 3 से 6 वर्ष के बच्चों की ‘स्कूल रेडिनेस’ को सशक्त बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में 5,118 विद्यालयों में नई बालवाटिकाओं की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (ICDS) विभाग के सहयोग से निकटस्थ आंगनबाड़ी केंद्रों को इन विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है और इन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।…
Read Moreनालागढ़ में तेज बारिश और भारी भूस्खलन से NH-105 बंद
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्थिति नालागढ़ में बीती रात से हो रही तेज बारिश के कारण स्वारघाट मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन के कारण पंजेहरा से स्वरघाट के बीच एनएच-105 पर उंटपुर के पास सड़क अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन नें यात्रियों से इस मार्ग का उपयोग न करने का अनुरोध किया है। साथ ही, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। वहीं, जेसीबी मशीन की मदद से रास्ते को सुचारू करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बाढ़ में फंसे लोगों को भारतीय…
Read Moreधराली आपदा का दसवां दिन: मलबे में दबी ‘जिंदगियों’ की तलाश
धराली: उत्तराखंड के धराली में आई प्राकृतिक आपदा का दसवां दिन है। मौसम की खराबी की वजह से रुका राहत-बचाव कार्य जल्द शुरु हो सकता है। झील को मैनुअल तरीके से खाली करने के प्रयास किए जा रहा है । कल देर शाम एनडीआरएफ एसडीआरएफ की एक टीम ने झील का निरीक्षण किया। वहीं गंगोत्री नेशनल हाईवे पर डबरानी में बीआरओ द्वारा युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। धराली प्राकृतिक आपदा तक पहुंचने के लिए बीआरओ द्वारा हाईवे को दुरुस्त करने का काम जारी है। वहीं देर शाम गंगा…
Read Moreमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का लिया जायजा
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। गंगा समेत कई नदियों के उफान और लगातार बारिश से बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। विशेषकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं कई स्थानों पर लोगों को अपने घर-गांव छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री स्थिति का आकलन करने के बाद प्रभावित क्षेत्रों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
Read Moreउत्तराखंड: अग्निवीरों को समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर मिलेगा 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
उत्तराखंड: प्रदेश में पूर्व अग्निवीरों को समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। यह छूट केवल उत्तराखंड के मूल या स्थायी निवासियों को मिलेगी। देहरादून में हुई राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में निर्णय लिया गया कि इसके तहत 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को 850 पदों पर भर्ती दी जाएगी। उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा और अधिकतम आयु सीमा में भी राहत मिलेगी। बैठक में 19 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक, 2025 लाने का…
Read Moreविभाजन विभीषिका दिवस आज, मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
उत्तर प्रदेश: गुरुवार को राजधानी लखनऊ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस श्रद्धा और संवेदना के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके की। इसके बाद सीएम योगी विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जिसमें 1947 के विभाजन से जुड़े दर्दनाक इतिहास, तस्वीरें और दस्तावेज प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि आज यानी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस देश को वर्तमान…
Read More