Lucknow: डाॅक्टर को हमेशा भगवान का दर्जा दिया गया और ये बात एक बार फिर से सच साबित हो गई है घटना लखनऊ कि है जहाँ 3 साल का बच्चा खेलते-खेलते अपनी ही बिल्डिंग से नीचे गिर गया और नुकीली रेलिंग का लोहा बच्चे के कन्घे व सर में जा धंसा घबराये घर वाले बच्चे को नजदीक के अस्पताल में ले गए जहां के डाॅक्टर ने उस का इलाज करने से मना कर दिया जिस के बाद परिवार के लोग बच्चे को केजीएमयू ले कर गए जहॅा डाॅक्टर ने उस…
Read MoreAuthor: Abhishek Tripathi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने SGPI लखनऊ में SBI फाउण्डेशन ICU प्रोजेक्ट का शुभारम्भ किया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एस0जी0पी0जी0आई0) में एस0बी0आई0 फाउण्डेशन आई0सी0यू0 प्रोजेक्ट का शुभारम्भ किया। सलोनी हार्ट सेण्टर बच्चों की जन्मजात हृदय सम्बन्धी बीमारियों के उपचार के लिए समर्पित है। इस अवसर पर एस0बी0आई0 फाउण्डेशन ने सलोनी हार्ट सेण्टर को लगभग 10 करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान किया। इस राशि से सेण्टर को आधुनिक उपकरणों और आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बच्चों के हृदय सम्बन्धी रोगों के लिए उच्चस्तरीय उपचार सुविधा की कमी लम्बे…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस प्रदेश पुलिस तथा भावी पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए न्यू ऐज कोर्सेज और तकनीक से जोड़ रहा है। यह आज की आवश्यकता है और भविष्य के विकसित भारत की आधारशिला है। आज उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस का तीसरा स्थापना दिवस है। संस्थान की विगत दो वर्षों की उपलब्धियां इसे आगे बढ़ने के लिए एक सुदृढ़ नींव प्रदान करती हैं। यह प्रसन्नता का विषय है कि संस्थान अपना तीसरा सत्र प्रारम्भ कर चुका…
Read Moreशाहजहांपुर में बाढ़ का खतरा़ देर रात में डीएम ने लिया बाढ़ प्रबंधन का जायजा
Uttar Pradesh: शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए देर रात अधिकारियों के साथ खन्नौत नदी के हनुमत धाम और गर्रा नदी के अजीजगंज तटबंध पहुंचकर जलस्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ राहत व बचाव कार्यों की पूरी तैयारी रखने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों व राहत शिविरों में भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सतर्कता बरतने और जनता को समय-समय पर जानकारी देने पर जोर दिया। आपात स्थिति में बाढ़ नियंत्रण कक्ष से इन नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता…
Read Moreएनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनाया
Delhi: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन–एनडीए के उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने रविवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद यह घोषणा की।
Read Moreसभी दल उनके लिए समान, झूठे आरोपों से नहीं डरता आयोग : निर्वाचन आयोग
दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने आज कहा कि उसके लिए सभी दल समान हैं और वह राजनीतिक दलों के बीच कोई भेदभाव नहीं करता। आज नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा। श्री कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने दोहरे मतदान का आरोप लगाया है, लेकिन जब उनसे इस बात के सबूत मांगे गये तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि न तो चुनाव आयोग और न ही कोई…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने 11 हज़ार करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर ज़ोर देते हुए लोगों से भारत में बने उत्पादों पर भरोसा करने और उन्हें खरीदने का आग्रह किया। रविवार को नई दिल्ली में लगभग 11 हज़ार करोड़ रुपये की दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए श्री मोदी ने कहा कि देश को मज़बूत बनाने और इसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए चरखाधारी मोहन के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार देशवासियों के लिए दोहरा लाभ लेकर आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने…
Read Moreचारबाग स्टेशन ने पूरे किए 100 साल
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन ने 100 साल का सफर पूरा कर लिया है। इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए आज चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के वीआईपी लाउंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर केंद्रित बुकलेट और वीडियो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उत्तर रेलवे ने 100 साल के अपने अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर रेलवे के अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।
Read Moreमुख्यमंत्री ने गोरखपुर में टोरेण्ट समूह के ग्रीन हाईड्रोजन प्लाण्ट का लोर्कापण किया
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में टोरेण्ट समूह के ग्रीन हाईड्रोजन प्लाण्ट का लोर्कापण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऊर्जा व स्वास्थ्य क्षेत्र, पर्यावरण की रक्षा तथा आने वाले समय में विभिन्न गम्भीर बीमारियों से बचाव में ग्रीन ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह प्लाण्ट प्रदूषण से मुक्त ऊर्जा प्राप्ति की दिशा में एक नया प्रयास है। यह उत्तर प्रदेश का पहला तथा देश का दूसरा प्लाण्ट है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से आज इस ग्रीन हाईड्रोजन प्लाण्ट का उद्घाटन…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रीजेन्सी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश व प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक परिवर्तन आया है। जनपद गोरखपुर में 260 बेडेड अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण होना स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें एक छत के नीचे कॉर्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑन्कोलॉजी, कैथ लैब, 80 बेडेड आई0सी0यू0 आदि से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अस्पताल के मॉडर्न ओ0टी0 में इंफेक्शन की सम्भावना नगण्य होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी…
Read More