एक हथिनी ‘माधुरी’ के बहाने धर्म का पुनर्पाठ -स्वामी देवेन्द्र ब्रह्मचारी

Delhi: नांदणी जैन मठ की गजलक्ष्मी हथिनी माधुरी, जो 35 वर्षों से मठ की सेवा में थी, को पेटा की याचिका पर जामनगर भेजा गया था, जिससे जैन समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। न केवल महाराष्ट्र में बल्कि समूचे जैन समाज में आक्रोश को देखते हुए महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने इसमें दखल दिया और उसकी पहल पर याचिका दायर करने और आपराधिक मामलों को वापस लेने की घोषणा के साथ माधुरी की घर वापसी संभव हो गई है। निश्चित ही यह फडणवीस सरकार का एक संवेदनशील…

Read More

मेरठ की 2 महिला यू-ट्यूबर्स ने ड्रोन से जुड़ी अफवाह फैलाई

Uttar Pradesh:  मेरठ में ड्रोन उड़ने और ड्रोन के ज़रिए रेकी कर चोरी की अफवाहों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी वीडियो अब पुलिस के रडार पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद मेरठ पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए दो महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने स्क्रिप्टेड वीडियो बनाकर ड्रोन चोर की झूठी कहानी गढ़ी। वीडियो में वे खुद को चोर के पीछे भागता दिखा रही थीं, जिसे पुलिस ने जांच में फर्जी पाया।…

Read More

विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में श्रीलंका के पूर्व राज्य मंत्री शशींद्र राजपक्षे गिरफ्तार

Delhi: श्रीलंका के पूर्व राज्य मंत्री शशींद्र राजपक्षे को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी 9 मई 2022 को विरोध प्रदर्शनों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई एक इमारत के लिए एक विवादास्पद मुआवज़े के दावे से जुड़ी है। राजपक्षे पर अपने पद का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी से मुआवज़ा देने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। उन पर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने और भ्रष्टाचार की साजिश रचने का भी आरोप है।    

Read More

अमरीका के 25 अतिरिक्त शुल्क लगाने के फैसले पर भारत ने दी प्रतिक्रिया, कहा यह कार्रवाई पूरी तरह अनुचित और अविवेकपूर्ण

Delhi : भारत ने आज अमरीका द्वारा शुल्‍क लगाए जाने के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कार्रवाई अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण है। यह कदम अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्‍क लगाए जाने के बाद उठाया गया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। इस बात का उल्‍लेख करते हुए कि अमरीका ने हाल ही में रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है, विदेश…

Read More

पूर्वोत्तर में रेल नेटवर्क क्षमता को मजबूत करने के लिए 777 किलोमीटर लंबी 12 रेल परियोजनाओं को मंजूरी: रेल मंत्री

Delhi : पूर्वोत्तर क्षेत्र में इस वर्ष मार्च तक 41 हजार 676 करोड़ रुपये की लागत से कुल 278 किलोमीटर रेललाइनें बिछाई गई हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल नेटवर्क की ट्रेक क्षमता को और बढ़ाने के लिए कुल 777 किलोमीटर लंबी 12 रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।  इन परियोजनाओं में बोगीबील ब्रिज, अगरतला-सबरूम नई लाइन, लुमडिंग-होजाई और न्यू बोंगाईगांव-अगथोरी लाइन का दोहरीकरण शामिल हैं। उन्‍होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान पीएम गति…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तरकाशी, धराली क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

उत्तराखंड: आज बृहस्पतिवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में NDRF, SDRF और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर धराली क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने सुबह से प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सड़क, संचार और बिजली की शीघ्र बहाली के साथ-साथ पेयजल व खाद्यान्न आपूर्ति की सघन निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में 24 घंटे जुटी सभी टीमों के साहस…

Read More

बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण उत्तर प्रदेश के लगभग 1245 गांव बाढ़ की चपेट में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण 24 जिलों के लगभग 1245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बदायूं, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर औऱ बलिया में गंगा, नैनी में यमुना, लखीमपुर खीरी में शारदा, बाराबंकी, अयोध्या में घाघरा औऱ श्रावस्ती में राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण करीब 2 लाख 7 हजार लोग प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मॉनीटरिंग कर दिशा निर्दश दे रहे हैं।   प्रदेश के राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने…

Read More

शाहजहांपुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पुलिस बदमाशों की तलाश में

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनपद के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के सिंगहा गांव निवासी एक युवक को तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही एसपी राजेश द्विवेदी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल का हालचाल लिया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना का खुलासा करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। पुलिस…

Read More

पुलिया बहने से 40 गांवों का संपर्क टूटा, आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मृत्यु

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत जिले में लगातार हो रही बरसात से माधोटांडा रोड की पुलिया बह जाने से करीब 40 गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। सदर तहसील क्षेत्र के गांव में निराई कर रही महिला की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। महिला के परिजनों को 24 घंटे में आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए ऑनलाइन फीडिंग कराई गई है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बाढ़ व अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारियों ने ट्रांस शारदा इलाके में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करके बाढ़ शरणालयों…

Read More

उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान

Lucknow: उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का पहला चरण दो से आठ अगस्त, दूसरा चरण नौ से 12 अगस्त और तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में अमरोहा के परिषदीय विद्यालयों में तिरंगा राखी कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन राखियों को तिरंगा आभार पत्र के साथ सैनिकों को भेजा जाएगा। कानपुर देहात में स्कूलों ने तिरंगा रैली निकाली। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कन्नौज…

Read More