दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। सेना ने बताया कि आतंकियों के पास से तीन हथियार बरामद किए गए हैं। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने जानकारी देते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई और सटीक गोलाबारी की वजह से आतंकियों के नापाक मंसूबे नाकाम कर दिए गए। यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर चलाया गया। सेना ने कहा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है ।
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
लखनऊ में युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री ने किया युवा कॉन्क्लेव का उद्घाटन, लॉन्च किया ‘यूपी मार्ट पोर्टल’
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो का उद्घाटन किया। इस आयोजन को सरकार ने “वन स्टॉप बिजनेस प्लेटफॉर्म” के रूप में तैयार किया है, जहां विचार से लेकर उद्यम शुरू करने तक की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने ‘यूपी मार्ट पोर्टल’ लॉन्च किया, जो युवाओं को मशीनरी और संसाधनों के ऑनलाइन सप्लायर्स से जोड़ने वाला एक व्यापक मंच होगा। इस पोर्टल से उद्यमी मशीनरी खरीद, ब्रांड्स से संपर्क और बिजनेस की शुरुआत के लिए जरूरी नेटवर्किंग…
Read Moreजैसलमेर में पक्षियों पर GPS ट्रांसमीटर से होगी 24 घंटे निगरानी
नई दिल्ली: जैसलमेर में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और राजस्थान वन विभाग ने मिलकर थार रेगिस्तान में पाए जाने वाले रैप्टर पक्षियों पर एक विशेष अध्ययन प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट का मकसद गिद्धों, ईगल्स और फाल्कन्स जैसी शिकारी पक्षियों की पारिस्थितिकी (इकोलॉजी) को समझना है। अध्ययन के तहत पहली बार थार क्षेत्र में जीपीएस ट्रांसमीटर आधारित टेलीमेट्री का उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए छह प्रमुख प्रजातियों को चुना गया है, जिसमें रेड हेडेड वल्चर, व्हाइट रंप्ड वल्चर, इजिप्शियन वल्चर, इंडियन वल्चर, टॉनी ईगल और लग्गर फाल्कन…
Read Moreमुंबई पुलिस ने कर्नाटक में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर में चल रही एक अवैध ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 187.97 किलोग्राम एमडी ड्रग बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत 381.96 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने यह ऑपरेशन मैसूरु सिटी पुलिस के साथ मिलकर किया। कार्रवाई के बाद कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने घटना की गंभीर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, फैक्ट्री वाले इलाके के…
Read Moreबरेली पुलिस ने झूठी शादी कर ठगी करने वाले गैंग का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Uttar Pradesh: बरेली पुलिस ने झूठी शादी करके दूसरे धर्म के लोगों को फंसाने और उनसे पैसे ऐंठने वाले गैंग का खुलासा किया है। बहेड़ी थाना में 23 जुलाई को कोलकाता की एक महिला द्वारा शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी, बलात्कार, धार्मिक भावनाएं आहत करने, गर्भपात और अनैतिक देह व्यापार के आरोप लगाए गए थे। जांच में पाया गया कि महिला देह व्यापार और झूठी शादी के जरिए विधुर या बुजुर्ग लोगों से ठगी करती थी, जिन्हें पुलिस में शिकायत करने में दिक्कत होती थी। पुलिस ने तीन ठगी के…
Read Moreलखनऊ स्टेशन पर कॉन्कर्स कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग और संचालन में बदलाव, यात्रियों को सतर्क रहने की अपील
Lucknow: रेलवे लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर 31 जुलाई से कॉन्कर्स के लिए आवागमन बंद रहेगा। इस कारण कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग और संचालन में बदलाव किए गए हैं। 22683 यशवंतपुर-लखनऊ जंक्शन और 22684 लखनऊ जंक्शन-यशवंतपुर ट्रेनें चार अगस्त से 25 सितंबर तक लखनऊ की बजाय उतरेटिया से संचालित होंगी। वहीं, ट्रेन 14260 लखनऊ-गया एक्सप्रेस को लखनऊ से 20 मिनट की देरी से रवाना किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 15120 देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस एक अगस्त से 25 सितंबर तक लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी, बल्कि आलमनगर…
Read Moreभारत पर कोई आतंकी हमला होता है, तो वह अपने तरीके से जवाब देगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व के किसी नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा है। श्री मोदी की यह टिप्पणी विपक्ष द्वारा पाकिस्तान के साथ युद्धविराम समझौते पर अमरीका के दबाव में सहमति जताए जाने के आरोपों के बीच आई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ही भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने का आग्रह किया था और कहा था कि वे अब और नहीं सह सकते। श्री मोदी ने कहा कि अमरीका के उपराष्ट्रपति के साथ बातचीत के दौरान भारत ने अपना रुख स्पष्ट…
Read Moreभारत, पाकिस्तान के परमाणु ब्लैकमेल और अन्य युद्ध रणनीतियों के आगे कभी नहीं झुकेगा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Delhi: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक ऑपरेशन सिंदूर पर आज राज्यसभा में विशेष चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा की शुरुआत करते हुए पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या करने वाले तीन आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में मार गिराने के लिए भारतीय सेना और सुरक्षा बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना और यह स्पष्ट संदेश देना था कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति…
Read More8.8 तीव्रता के भूकंप से रूस-जापान में भारी तबाही
उरई के दरोगा की लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौत के बाद सामने आई दो पत्नियां, पढ़े पूरी खबर
Uttar Pradesh: राजधानी लखनऊ में उरई जिले में तैनात एक दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर प्रकाश में आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर के मछली शहर के रहने वाले दरोगा संजय पाठक की पोस्टिंग जनपद उरई के नगर कोतवाली में थी, कुछ दिन पहले संजय पाठक छुट्टी लेकर अपनी दूसरी पत्नी आराधना के पास लखनऊ के आदिलनगर वाले घर में रुके थे। संजय पाठक की सोमवार देर रात वहीं पर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत् घोषित कर…
Read More