Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व के किसी नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा है। श्री मोदी की यह टिप्पणी विपक्ष द्वारा पाकिस्तान के साथ युद्धविराम समझौते पर अमरीका के दबाव में सहमति जताए जाने के आरोपों के बीच आई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ही भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने का आग्रह किया था और कहा था कि वे अब और नहीं सह सकते। श्री मोदी ने कहा कि अमरीका के उपराष्ट्रपति के साथ बातचीत के दौरान भारत ने अपना रुख स्पष्ट…
Read MoreAuthor: Abhishek Tripathi
भारत, पाकिस्तान के परमाणु ब्लैकमेल और अन्य युद्ध रणनीतियों के आगे कभी नहीं झुकेगा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Delhi: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक ऑपरेशन सिंदूर पर आज राज्यसभा में विशेष चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा की शुरुआत करते हुए पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या करने वाले तीन आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में मार गिराने के लिए भारतीय सेना और सुरक्षा बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना और यह स्पष्ट संदेश देना था कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति…
Read More8.8 तीव्रता के भूकंप से रूस-जापान में भारी तबाही
उरई के दरोगा की लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौत के बाद सामने आई दो पत्नियां, पढ़े पूरी खबर
Uttar Pradesh: राजधानी लखनऊ में उरई जिले में तैनात एक दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर प्रकाश में आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर के मछली शहर के रहने वाले दरोगा संजय पाठक की पोस्टिंग जनपद उरई के नगर कोतवाली में थी, कुछ दिन पहले संजय पाठक छुट्टी लेकर अपनी दूसरी पत्नी आराधना के पास लखनऊ के आदिलनगर वाले घर में रुके थे। संजय पाठक की सोमवार देर रात वहीं पर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत् घोषित कर…
Read Moreश्रावस्ती में अवैध मजार पर चला बुलडोजर
Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में सीमावर्ती जनपदों में अवैध मजार के निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए श्रावस्ती प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भिनगा-सिरसिया मार्ग पर नगर पालिका परिषद की आरक्षित भूमि पर अवैध रूप से बने मजार को गिराकर शासकीय संपत्ति को मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई प्रशासन, नगर पालिका और राजस्व विभाग के संयुक्त अभियान के तहत की गई। यह भूमि खंड गाटा संख्या-121, रकबा 0.1420 हेक्टेयर नगर पालिका भिनगा के अंतर्गत आता है और इसे इमारती लकड़ी भंडारण के लिए…
Read Moreखेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेलों से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। विगत आठ सालों में इसके परिणाम भी सामने आए हैं। एक तरफ ग्रामीण स्तर तक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है तो दूसरी तरफ पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानजनक पुरस्कार राशि देने के साथ उन्हें सरकारी नौकरी की सुविधा दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के माध्यम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के मामले में उत्तर प्रदेश…
Read MoreAI से लैस होगा यूपी का सड़क सुरक्षा मॉडल, योगी सरकार की पहल को भारत सरकार की मंजूरी
उत्तर प्रदेश: भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और बिग‑डाटा एनालिटिक्स आधारित सड़क सुरक्षा पायलट परियोजना को औपचारिक अनापत्ति (एनओसी) प्रदान कर दी है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह पहल मोटर यान अधिनियम 1988 व केंद्रीय मोटर यान नियमावली 1989 का पूर्ण पालन करेगी और केंद्र सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं डालेगी। योगी सरकार की इस पहल को देश का पहला AI-संचालित सड़क सुरक्षा परीक्षण माना जा रहा है, जिसे सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ITI…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज और विन्ध्यांचल मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ की संवाद बैठक
उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के चतुर्दिक विकास हेतु प्रारम्भ की गई मण्डलवार जनप्रतिनिधि संवाद श्रृंखला के अन्तर्गत मंगलवार को सर्किट हाउस प्रयागराज में माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रयागराज और विन्ध्यांचल मण्डल के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ प्रस्ताव एवं कार्य योजना की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से उनके निर्वाचन क्षेत्रों की परिस्थितियों, जनअपेक्षाओं और विकासात्मक प्राथमिकताओं के विषय में व्यक्तिगत रूप से संवाद किया। बैठक का उद्देश्य केवल योजनाओं की समीक्षा नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों…
Read Moreउत्तराखंड: स्कूल बसों का होगा ऑडिट
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, अब प्रदेश में स्कूल भवनों के साथ-साथ, स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सरकार, फोकस कर रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में, संभागीय परिवहन कार्यालय, इस संबंध में विशेष ऑडिट शुरू करने, जा रहा है। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी के मुताबिक, जिन स्कूलों में बसें पंजीकृत हैं, वहां विभाग की विशेष टीमें जाकर, तय मानकों के आधार पर, हर पहलू की बारीकी से, जांच करेंगी। यदि किसी स्कूल की बसें सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरतीं, तो…
Read MoreNHAI की निर्माणाधीन परियोजना ‘लखनऊ-हरदोई 4 लेन रोड का लखनऊ DM ने किया निरीक्षण
लखनऊ:- मंगलवार को जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा NHAI की निर्माणाधीन परियोजना लखनऊ हरदोई रोड को 4 लेन बनाने के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त रोड को 280.72 करोड़ की लागत से 4 लेन में परिवर्तित किया जा रहा है। परियोजना की कुल लंबाई 31.730 किलोमीटर है और किसान पथ फ्लाईओवर NH731 से हरदोई बार्डर तक 4 लेन रोड का निर्माण कराया जा रहा हैं। परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि लगभग 98% निर्माण कार्य पूरा हो गया है।…
Read More