Blog

लखनऊ: “शक्ति वन” की हुई स्थापना, पढ़े पूरी खबर 

लखनऊ: अवध वन प्रभाग, लखनऊ की मोहनलालगंज रेंज अंतर्गत पुरसैनी वन ब्लाक में सोमवार को एक ऐतिहासिक पहल के तहत “शक्ति वन’ की स्थापना की गई।  यह वन क्षेत्र विशेष रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रकृति के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करने हेतु समर्पित है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता सुनैना चौधरी उपस्थित रहीं, जिनकी प्रेरणा से इस कार्यक्रम को एक नई दिशा मिली। कार्यक्रम में रामकुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, डा० रेणु सिंह अपर प्रधान मुख्य…

Read More

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन: एक श्रद्धालु की मौत, नौ अन्य घायल

दिल्ली:- जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने रास्ते पर कल शाम हुए भीषण भूस्खलन में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और पांच तीर्थयात्रियों सहित नौ अन्य घायल हो गए। तेज बारिश के कारण गुलशन का लंगर के पास भूस्खलन हुआ। इसमें एक बुकिंग कार्यालय और एक लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। राज्‍य आपदा मोचन बल, पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और स्थानीय स्वयंसेवक बचाव कार्य में लगे हैं। यात्रा स्थगित कर दी गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया…

Read More

श्रद्धा और विश्वास: पिता की शराब छुड़वाने के लिए 13 साल के बेटे ने उठाई कावड़, बातचीत करने पर भावुक हुआ बच्चा, देखिए वीडियो

सोशल मीडिया: सावन महीने में भोलेनाथ के भक्तों के द्वारा कावड़ यात्रा जारी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक 13 साल का प्रशांत कावड़ लेकर दिल्ली जा रहा है। वीडियो स्त्रोत इंस्टाग्राम:- @narayan_sharma_०२२ View this post on Instagram A post shared by Narayan Sharma (@narayan_sharma_022)

Read More

बांग्लादेश: ढाका में वायुसेना का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त, 19 की मौत 100 से अधिक लोग घायल 

दिल्ली: बांग्लादेश वायुसेना का एक F-7 BGI ट्रेनिंग जेट आज दोपहर राजधानी ढाका के उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज की इमारत से टकराकर दुर्घटनागस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में 19 लोगों की मौत और 100 सें अधिक लोगों की घायल होने की सूचना आ रही है। विमान कॉलेज की इमारत से जोरदार धमाके के साथ टकराने के बाद कैंपस में ही जा गिरा। सूत्रों के अनुसार चीन निर्मित इस विमान का इस्तेमाल पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए होता था। अभी तक हादसे की सटीक…

Read More

मानसून सत्र: पूरा विश्‍व भारत की सैन्‍य शक्ति का साक्षी बना है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आशा व्‍यक्‍त की कि संसद का मॉनसून सत्र सार्थक होगा और सकारात्‍मक चर्चाओं से भरपूर होगा। यह सत्र देश के लोकतंत्र को सशक्‍त बनाएगा। संसद के मॉनसून सत्र की शुरूआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सत्र राष्‍ट्र के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। यह सत्र हमारी सामूहिक उपलब्धियों का सच्चा उत्सव है। प्रधानमंत्री ने सभी दलों के सांसदों से आज से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र की सुचारू कार्यवाही में सहयोग करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने…

Read More

दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू, 21 अगस्त तक होंगी कुल 21 बैठकें 

दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू होकर 21 अगस्‍त तक चलेगा। इस दौरान कुल 21 बैठकें होगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह संसद का पहला सत्र है। संसदीय कार्यमंत्री किरन रि‍जिजू ने बताया कि सत्र के दौरान निपटाये जाने वाले महत्‍वपूर्ण विधायी और अन्य कार्य तय कर लिये गये हैं। संसद सत्र से पहले कल सरकार ने दोनों सदनों की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने में सहयोग के लिये सर्वदलीय बैठक बुलाई। लोकसभा और राज्‍य सभा में विभिन्‍न दलों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले सदन नेताओं ने इस बैठक में…

Read More

Lucknow: अनौरा जंगल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 17 मुकदमों वाला गैंगस्टर घायल

Uttar Pradesh: लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनौरा जंगल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उस बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश का नाम सूरज सोनी है, जो मूलत: सीतापुर का रहने वाला है। सूरज पर अलग-अलग थानों में 17 से अधिक मुकदमे दर्ज…

Read More

उज्जैन- श्री महाकालेश्वर भगवान की दूसरी सवारी आज, 08 जनजातीय एवं लोक नृत्य कलाकारों का दल होगा शामिल

उज्जैन :- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप बाबा श्री महाकालेश्वर की सवारी को भव्य स्वरुप देने के लिए 08 जनजातीय कलाकारों के दल श्री महाकालेश्वर भगवान की दूसरी सवारी में सहभागिता करेंगे। जिसमें झाबुआ का भगोरिया नृत्य, नाशिक महाराष्ट्र के जनजातीय सौगी मुखोटा नृत्य, गुजरात जनजातीय राठ नृत्य, राजस्थान का गैर-घूमरा जनजातीय नृत्य सम्मिलित है। यह सभी दल श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी के साथ सम्पूर्ण सवारी मार्ग में अपनी प्रस्तुति देते हुए चलेगें। इन दलों के अतिरिक्त उडीसा के लोकनृत्य शंख ध्वनि व छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य लोकपंथी श्री…

Read More

गोलागोकरननाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Uttar Pradesh: लखीमपुर खीरी की शिव नगरी छोटी काशी, गोलागोकरननाथ के प्राचीन शिव मंदिर में आज प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भारत-नेपाल बॉर्डर समेत दूर-दराज़ से आए भक्त भगवान शिव के साक्षात दर्शन कर बेलपत्र, फूल चढ़ाकर जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा है। सावन के पावन माह में भक्तों की आस्था चरम पर है और शिवभक्ति का आलौकिक दृश्य देखने को मिल रहा है।

Read More

Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में श्रावण के द्वितीय सोमवार को श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत

Uttar Pradesh: वाराणसी में पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) में मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। धाम के बाहर मैदागिन और गोदौलिया मार्ग पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। इस पावन अवसर पर सैकड़ों भक्त पंक्तिबद्ध होकर भगवान शिव के दर्शन में शामिल हुए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने बताया कि धाम में सभी श्रद्धालुओं के सुलभ, सुव्यवस्थित और सुगम दर्शन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर जारी हैं।…

Read More