नई दिल्ली: इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ युद्ध खत्म करने के लिए सीजफायर वार्ता शुरू करने का ऐलान किया है। साथ ही गाज़ा में सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने की भी घोषणा की है, लेकिन नेतन्याहू ने संकेत दिया कि संघर्ष विराम केवल उन्हीं शर्तों पर होगा जो इज़राइल के लिए स्वीकार्य होंगे। यह नेतन्याहू की मिस्र और कतर द्वारा प्रस्तावित अस्थायी संघर्ष विराम पर पहली प्रतिक्रिया है, जिसे हमास ने स्वीकार कर लिया था। इज़राइल जल्द ही वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधियों को भेजेगा।…
Read MoreBlog
दुबई के लिए देहरादून से 1.2 मीट्रिक टन गढ़वाली सेब की खेप रवाना
नई दिल्ली: कृषि निर्यात में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए, वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने 1.2 मीट्रिक टन गढ़वाली ‘किंग रोट’ सेब की पहली परीक्षण खेप को देहरादून से दुबई के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से संभव हुई। इसका उद्देश्य शीत-श्रृंखला प्रबंधन, फसल बाद लॉजिस्टिक्स और व्यापारिक ढाँचे को मजबूत करना है, ताकि आगे निर्यात को और प्रभावी बनाया जा सके। यह कदम उत्तराखंड की कृषि निर्यात क्षमता को बढ़ाने और वैश्विक बाज़ारों…
Read Moreप्रधानमंत्री ने कोलकाता में मेट्रो रेल परियोजनाओं का किया शुभारम्भ
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में बड़ी मेट्रो रेल परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। पीएम ने 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क का उद्घाटन किया। इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ भी हुआ। पीएम ने जेसोर रोड से नोआपाड़ा-जय हिंद बिमान बंदर मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को भी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई गई। यह परियोजनाएं विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और विकसित शहरी संपर्क के प्रति केन्द्र सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं।
Read Moreसंभल: ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
Lucknow: उत्तर प्रदेश के संभल में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ़्तार कर लिया है, बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ये गिरोह ‘जंबो 365’ वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन गैंबलिंग का धंधा चला रहा था। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 12 अगस्त को दीनदयाल नाम के एक मजदूर ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि PNB चंदौसी की रिकवरी एजेंट ऋषिपाल…
Read Moreप्रधानमंत्री ने किया औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का शुभारम्भ
बिहार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का शुभारम्भ किया। परियोजना में गंगा नदी पर 1,870 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 1.86 किलोमीटर लंबा 6 लेन वाला पुल भी शामिल है। यह पटना के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधा संपर्क प्रदान करेगा। यह नया पुल उत्तर बिहार (बेगूसराय, सुपौल, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया आदि) और दक्षिण बिहार के क्षेत्रों (शेखपुरा, नवादा, लखीसराय आदि) के बीच आवागमन करने वाले भारी वाहनों के लिए 100 किलोमीटर से अधिक की अतिरिक्त दूरी की यात्रा को कम करेगा। इससे आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक…
Read Moreएनडीए सांसदों ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की
Delhi: एनडीए सांसदों ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, मनोहर लाल, अर्जुन राम मेघवाल, हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली, हरियाणा तथा राजस्थान के सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राधाकृष्णन को अपनी शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितम्बर को होगा। नामांकन पत्रों की जांच आज होगी। जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था, जिससे यह चुनाव आवश्यक हो गया है। यह 17वां उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया…
Read Moreश्रीलंका में जुलाई में मुद्रास्फीति बढ़कर 0.7% हुई
दिल्ली: श्रीलंका में इस वर्ष जुलाई में मुद्रास्फीति बढ़कर 0.7% हो गई। जनगणना और सांख्यिकी विभाग ने एक बयान में कहा कि पिछले साल जुलाई की तुलना में इस महीने राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 208 दशमलव 3 अंक पर रहा। जून में खाद्य पदार्थों और बिजली की कम कीमतों के कारण मूल्यों में गिरावट आई थी, लेकिन जुलाई में मुद्रास्फीति में थोड़ा सुधार देखा गया। श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने 2025 के लिए मुद्रास्फीति 4 से 6 प्रतिशत के बीच बनाये रखने का लक्ष्य निर्धारित किया है। केन्द्रीय बैंक ने…
Read Moreऑनलाइन गेमिंग विनियमन विधेयक 2025 के बाद प्रमुख कंपनियों ने पैसों से खेले जाने वाले गेम्स पर रोक लगाई
दिल्ली: ‘ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025’ पारित होने के बाद ड्रीम स्पोर्ट्स, गेम्सक्राफ्ट, मोबाइल प्रीमियर लीग और ज़ूपी जैसी प्रमुख रियल मनी गेमिंग कंपनियों ने अपने गेमिंग प्लेटफॉर्म पर पैसों से खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम्स पर रोक लगाना शुरू कर दिया है। विधेयक में वित्तीय लाभ के लिए पैसे दांव पर लगाकर खेले जाने वाले कौशल-आधारित या अवसर -आधारित सभी ऑनलाइन मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगाया गया है। विधेयक में अधिकारियों को किसी भी परिसर की तलाशी लेने और संदेह के आधार पर किसी भी व्यक्ति को…
Read Moreभारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण किया
दिल्ली: भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा ने आज दिल्ली के पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। सतीश गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। केंद्र सरकार ने कल सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया। सतीश गोलचा ने आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह का स्थान लिया।एसबीके सिंह को दिल्ली में होमगार्ड्स के महानिदेशक के पद के अलावा दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
नई दिल्ली: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। मुलाकात की जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। इस दौरान ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन पुण्यश्लोक बिस्वाल, इसरो के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन और मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक दिनेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने राष्ट्रपति के साथ अंतरिक्ष में अपने अनुभव साझा किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूरी टीम को भविष्य के प्रयासों,…
Read More