Blog

चंदौली में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को हुआ पार

Uttar Pradesh:  चंदौली में सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर 71.56 मीटर रिकार्ड किया गया।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अभी भी गंगा के जलस्तर में 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है।2 दर्जन से अधिक गांवों में गंगा का पानी घाट पर जाने वाले मार्ग से होते हुए घुस गया है। गंगा के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि होती है तो शाम तक गई गांव टापू बनने की स्थिति में पहुंच जाएंगे।उन गांवों में जाने वाला संपर्क मार्ग…

Read More

प्रयागराज: गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, कई बस्तियों में भरा पानी

Uttar Pradesh: बारिश के चलते जहां गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं बारिश के बाद जलभराव ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। प्रयागराज शहर के कई इलाकों में जलभराव की खबर है। सड़कों पर काफी पानी जमा नजर आ रहा है जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों की दिक्कतें खासी बढ़ गई हैं। घरों के आगे पानी जमा होने से वहां रहने वाले लोगों का निकलना भी मुश्किल है तो वहीं दुपहिया वाहनों को इस रास्ते से गुजरना भारी पड़ रहा है। प्रयागराज के कई इलाकों में बाढ़…

Read More

दिल्ली में 16 अगस्त तक कई उपकरणों की उड़ान पर पाबंदी

Delhi: आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने 16 अगस्‍त तक के लिए दिल्ली में पारंपरिक उपकरणों की उड़ान पर पाबंदी लगा दी है। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक, असामाजिक तत्व और  आतंकी पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर, हैंग-ग्लाइडर, मानव-रहित हवाई वाहन, मानव-रहित विमान प्रणाली, माइक्रोलाइट विमान, रिमोट-चालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे जैसे उपकरण का दुरुपयोग कर सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त एस.बी.के. सिंह ने कल इस संबंध में आदेश जारी किया।

Read More

भारत को आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के मार्ग पर अग्रसर है, इसलिए भारत को अपने आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा। कल उत्तर प्रदेश में वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद एक जनसभा में उन्होंने कहा कि इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था कई अनिश्चितताओं और अस्थिरता के दौर से गुज़र रही है और सभी देश अपने हितों पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में, नागरिकों का भी यह दायित्‍व है कि वे स्वदेशी का संकल्प…

Read More

प्रज्वल रेवन्ना को उम्र कैद की सजा

दिल्ली: बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने जनता दल (सेक्युलर) Janata Dal (Secular) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को अपनी ही नौकरानी के साथ दुष्कर्म के आरोप में उम्र कैद की सजा सुनाई है। प्रज्‍वल रेवन्‍ना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा (HDDeve Gowda) के पोते है। प्रज्‍वल रेवन्‍ना को हासन जिले के होलेनरसीपुरा में उनके फार्महाउस में काम करने वाली 48 वर्ष की नौकरानी का यौन उत्‍पीड़न करने के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। प्रज्वल पर अदालत ने कुल 10 लाख रुपये का…

Read More

निर्वाचन आयोग ने बीएलओ का वेतन किया दोगुना

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने बूथ स्तर के अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही मतदाता सूचियों की तैयारी और पुनरीक्षण में शामिल BLO की प्रोत्साहन राशि में भी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही आयोग ने पहली बार EROS और AEROs को मानदेय देने का भी फैसला किया। बूथ लेवल अधिकारी BLO को पहले 6 हजार रुपये मिलते थे जो बढ़ाकर 12 हजार रुपये हो गए हैं। वहीं मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए BLO को प्रोत्साहन राशि 1 हजार…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी को दी 2200 करोड़ की सौगात

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लगभग 2200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास, सांस्कृतिक विरासत जैसे कई क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री ने स्मार्ट वितरण परियोजना और विद्युत अवसंरचना को भूमिगत करने के तहत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण जल स्रोतों के संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न कुंडों में जल शोधन और रखरखाव कार्यों की आधारशिला रखी।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान योजना की 20वीं किस्त को किया जारी

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वाराणसी से किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की और देश भर के 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 20 हजार 500 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी में लगभग 2200 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए काशी से अपने विशेष जुड़ाव की बात कही। उन्‍होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद, वे…

Read More

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित प्रधान 21 वर्षीय प्रियंका को दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में गैरसैंण के निकट सारकोट ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है, अन्य जिलों में भी इसी तरह आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे। जल्द ही सभी मुख्य विकास अधिकारी सारकोट का अध्ययन करने के लिए आएंगे। मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर प्रियंका नेगी को बधाई देते हुए कहा कि, जिस तरह सारकोट के ग्रामीणों ने एक पढ़ी लिखी युवा लड़की को अपना…

Read More

3 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Lucknow: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर 3 अगस्त को लखनऊ आएंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह यहां अखिल भारतीय ब्रह्मा समाज के 23वें मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल होंगे। अखिल भारतीय ब्रह्मा समाज के मीडिया प्रभारी एचसी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेधावी छात्र सम्मान समारोह चारबाग स्थित रवीन्द्रालय में होगा।

Read More