Blog

आज से 28 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को कड़ी धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 4 से 5 दिनों तक बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। 27 जुलाई को मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे जमीन की ओर बढ़ेगा, जिससे मानसून दक्षिण की ओर खिसक सकता है। इससे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों जैसे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से…

Read More

बिहार में विशेष अभियान में अब तक 99% से अधिक मतदाता कवर : चुनाव आयोग

दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण पहल में अब तक बिहार के 99 प्रतिशत से ज़्यादा मतदाताओं को कवर किया जा चुका है। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि स्थानीय बीएलओ के अनुसार, एक लाख मतदाताओं का पता नहीं चल पाया है। आयोग ने कहा कि मतदाता-सूची में शामिल 21 लाख 6 हजार लोग मृत पाए गए हैं, 31 लाख 5 हजार से ज़्यादा स्थायी रूप से विस्‍थापित हो चुके हैं और 7 लाख मतदाता एक से ज़्यादा जगहों पर पंजीकृत हैं। लगभग 7…

Read More

संसद मानसून सत्र: लोकसभा में 2 विधेयकों पर चर्चा, कई प्राइवेट बिल होंगे पेश

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। आज लोकसभा में आज दो विधेयक पर चर्चा हो सकती है। इसमें मर्चेंट शिपिंग बिल और गोवा विधानसभा में ST वर्ग को आरक्षण देने से जुड़े विधेयक शामिल हैं। इसके साथ ही लोकसभा में आज कई प्राइवेट मेम्बर्स बिल पेश होंगे। कई विधायी कार्यों के साथ ही सदन में पब्लिक अकाउंट्स कमेटी, विदेश मामलों से संबंधित समिति की रिपोर्ट रखी जाएगी। साथ ही नियम 377 के तहत मामले भी सदन में उठाए जाएंगे। राज्यसभा में आज नए सदस्य संविधान…

Read More

ईरान और यूरोपीय शक्तियों के बीच आज इस्तांबुल में होगी परमाणु वार्ता

दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध की धमकी के बीच ईरान और यूरोपीय शक्तियों के बीच आज इस्तांबुल में परमाणु वार्ता होगी। जिसमें उप विदेश मंत्रियों के स्तर पर बातचीत होगी। इस बीच ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत की इच्छा जाहिर की है। हालांकि ईरान का कहना है कि इसके लिए अमेरिका को पहले भरोसा बहाली के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। ईरान की तरफ से यह अहम घोषणा उस समय आई है जब आज ईरान, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी व यूरोपीय संघ के उप विदेश नीति…

Read More

वीर सावरकर अपमान केस: राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करेगा। राहुल गांधी ने वीर सावरकर को लेकर दिये आपत्तिजनक बयान के मामले में राहत के लिए SC का रुख किया है। याचिका में राहुल गांधी ने लखनऊ की निचली अदालत की ओर से जारी समन और वहां चल रही कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है। मामला 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के महाराष्ट्र में दिए गए विवादित बयान से जुड़ा है। वकील नृपेंद्र पांडे ने इस बयान को लेकर निकली अदालत…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी के नाम नई उपलब्धि, इंदिरा गांधी का तोड़ा रिकॉर्ड, पढे़ पूरी खबर

नई दिल्ली: लंबी राजनीतिक यात्रा में कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खाते में एक और नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। आज यानी 25 जुलाई को प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के 4 हजार 78 दिन पूरे करने के साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है और सबसे लंबे समय तक रहने वाले जवाहर लाल नेहरू के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। इसके साथ ही वह राज्य और केंद्र में मिलाकर लगातार 24 वर्षों तक सरकार का नेतृत्व…

Read More

राजस्थान में बड़ा हादसा: झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, एक दर्जन से अधिक बच्चों के दबे होने की सूचना, कई बच्चों की मौत 

दिल्ली: शुक्रवार को राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की छत गिर जाने से एक दर्जन से अधिक बच्चों के दबे होने की खबर है। क्षेत्रीय ग्रामीणों के द्वारा बच्चों को मलबे से निकाला जा रहा है। इस हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई है। दबे बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस दिल दहला देने वाले हादसे में कई बच्चों की मौत की भी सूचना है। ग्रामीणों के द्वारा सूचना…

Read More

ढेला गैंग का सरगना चढ़ा लखनऊ पुलिस के हत्थे

Uttar Pradesh: लखनऊ में ढेला गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। महानगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस और बदमाशों के बीच सौमित्र वन, अयोध्या रोड के निकट अकबरनगर इलाके में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में ‘ढेला गैंग’ का सरगना कुलदीप उर्फ ढेला घायल हो गया। लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने उसे गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसके तीन साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार गैग के सदस्यों को पकड़ने के लिए लखनऊ और आसपास के इलाकों…

Read More

पीलीभीत में आतंक की पर्याय बनी बाघिन को किया गया ट्रिंकुलाइज

Uttar Pradesh: पीलीभीत जिले में पिछले काफी दिनों से आतंक का पर्याय बनी बाघिन को आज वन विभाग की टीम ने ट्रिंकुलाइज करके पिंजरे में कैद कर लिया। इससे 20 गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। इन गांवों में जहां ग्रामीण परेशान थे वहीं स्कूल भी बंद थे।

Read More

गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने पी.ए.सी के जवानों के लिये बैरक टावर का किया लोकार्पण

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 26वीं वाहिनी पी.ए.सी परिसर में 11 मंजिला बैरक टावर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश बेहतर कानून व्यवस्था का मानक देशभर में प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज से 8 साल पहले प्रदेश में पुलिस ट्रेनिंग की क्षमता बहुत कम थी। आज 60 हजार से अधिक नव प्रशिक्षु एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण केन्द्रों और पी.ए.सी वाहिनी में प्रशिक्षण प्राप्त…

Read More