Blog
उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया मतदान
उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया मतदान उत्तराखंड में जारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, नगला तराई स्थित बूथ संख्या 3 पर मतदान किया। मुख्यमंत्री ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके साथ उनकी माताजी बिशना देवी ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेते हुए मतदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी ग्रामीण मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे…
Read Moreवाराणसी: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन मुस्तैद, NDRF तैनात
नई दिल्ली: भारी बारिश से वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा गया है। ऐसे में तीर्थयात्री और कावड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। एनडीआरएफ की टीमें गंगा नदी में पूरी तैयारी के साथ बाढ़ से राहत कार्य में लगाए गए हैं। एनडीआरएफ जवान घाटों पर लाइफ जैकेट और लाइफ ट्यूब के साथ तैनात है और खड़े होकर निगरानी कर रहे हैं। किसी भी कावरिया के साथ कोई दुर्घटना न हो इसलिए इमोटर बोट के जरिए गंगा के सभी घाटों पर जवान गश्त…
Read Moreमेरठ, बुलंदशहर, बागपत व हापुड़ में सकुशल सम्पन्न हुई कांवड़ यात्रा, DIG कलानिधि नैथानी ने पुलिसकर्मियों की दी शाबाशी
Uttar Pradesh:- मेरठ रेंज के सभी जनपद मेरठ, बुलंदशहर, बागपत व हापुड़ में कांवड़ यात्रा हुई सकुशल सम्पन्न होने के बाद DIG ने की रेंज पुलिस कर्मियो की प्रशंसा की। डीआईजी द्वारा वृहद आयोजन व करोड़ों की भीड़ को सकुशल नियंत्रित कर सुरक्षित यात्रा सम्पन्न कराने पर अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई दी गई। डीआईजी ने कहा – मेरठ पुलिस, हापुड़ पुलिस, बागपत पुलिस एवं बुलंदशहर पुलिस द्वारा मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर , बागपत में पुरा महादेव मंदिर, बुलंदशहर स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर , तथा हापुड़ स्थित ब्रजघाट व…
Read Moreलापता रूसी विमान ANN-24 का मलबा मिला, 50 लोग थे सवार
दिल्ली: रूस में अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित लापता हुए एक यात्री विमान ANN-24 का मलबा मिल गया है। जिस समय यह विमान लापता हुआ था उस वक्त उसमें 50 लोग सवार थे। लापता रूसी विमान का मलबा पूर्वी अमूर क्षेत्र में मिला है। TASS के सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये विमान चीन की सीमा पर लापता हो गया था। TASS के सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि विमान में छह चालक दल के सदस्य, पांच बच्चों समेत लगभग 50 लोग सवार थे । इस विमान…
Read Moreमुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: सुप्रीम कोर्ट ने HC के फैसले पर लगाई रोक
दिल्ली: साल 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आयी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र सरकार की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि बॉम्बे HC के फैसले के बाद आरोपी रिहा किए जा चुके हैं। सॉलिसिटर जनरल ने स्पष्ट किया कि फैसले पर रोक की मांग केवल लंबित मामलों पर फैसले के असर को लेकर की जा रही है। रिहा…
Read Moreभारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माण करने वाला देश
दिल्ली: भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माण देश बन गया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि भारत का मोबाइल फोन निर्यात एक दशक में 127 गुना बढ़ गया है और यह 1,500 करोड़ रुपये से बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल उत्पादन में 28-गुना वृद्धि हुई है और यह 18,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 5.45 लाख करोड़ रुपये का हो गया है। जवाब में बताया गया कि एलएसईएम के…
Read Moreपीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से की मुलाकात
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन की यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात की। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष की मेजबानी चेकर्स पर की। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी बुधवार की देर रात को ब्रिटेन पहुंचे थे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय होटल परिसर में मौजूद रहे। उन्होंने गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री का अभिनन्दन किया। गौरतलब है कि यह पीएम मोदी का चौथा ब्रिटेन दौरा है और इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
Read Moreभारत और ब्रिटेन ने व्यापक आर्थिक-व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली: द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाते हुए भारत और ब्रिटेन ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापार सहयोग की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। समझौते पर हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान हुए। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद उसका यह सबसे उल्लेखनीय आर्थिक एवं व्यापार समझौता है। समझौते से दोनों देशों में आर्थिक विकास और रोजगार से जुड़े ढेरों नए अवसर पैदा होंगे।
Read Moreब्रिटेन के पीएम ने भारत के साथ FTA को बताया ऐतिहासिक समझौता
दिल्ली: भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ऐतिहासिक बताया है। ब्रिटेन के पीएम ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया। ब्रिटेन के पीएम ने लिखा- भारत के साथ एक ऐतिहासिक समझौते का मतलब है ब्रिटेन में रोजगार, निवेश और विकास। इससे हजारों ब्रिटिश नौकरियाँ पैदा होंगी, व्यवसायों के लिए नए अवसर खुलेंगे और कामकाजी लोगों की जेब में पैसा आएगा। यही हमारी बदलाव की योजना है।
Read More