लखनऊ: काकोरी थाना क्षेत्र के बेता नाला पुल टिकैतगंज के पास गुरुवार की देर शाम करीब 7 बजे हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की बस सं.- UP78 LN 1340 अनियन्त्रित होकर खाई में पलट गई. इस हादसे में करीब 5 लोगों की मौत और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। उच्चाधिकारीगण ने कुल 05 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की एवं घायलों को इलाज हेतु एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।
घटित दुखद दुर्घटना में घायल/मृतकों का विवरण
घायलों का विवरण
1. इरशाद हुसैन पुत्र इसरार हुसैन निवासी दुबग्गा थाना दुबग्गा लखनऊ उम्र 60 वर्ष।
2. अनुराग पुत्र रामचन्द्र निवासी हुलालखेडा थाना मोहनलालगंज लखनऊ उम्र 28 वर्ष।
3. अरविन्द कुमार अवस्थी पुत्र शिवप्रसाद अवस्थी निवासी आलमनगर थाना आलमबाग लखनऊ उम्र 56 वर्ष।
4. संजय पुत्र गयाप्रसाद निवासी दुगौली थाना काकोरी जनपद लखनऊ उम्र 30 वर्ष।
5. राजेश मौर्या पुत्र सुन्दरलाल निवासी गनेशपुर थाना संधना जनपद सीतापुर उम्र 35 वर्ष।
6. बसन्त देवी पत्नी रामजीत निवासी बालाजी खेतई कोतवाली देहात जनपद हरदोई उम्र 40 वर्ष
7. संजीव प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र शिवप्रकाश श्रीवास्तव निवासी न्यूहैदरगंज कैम्पलरोड बालागंज लखनऊ उम्र 50 वर्ष
8. अरूण कुमार पुत्र सुन्दरलाल निवासी 2/220 रश्मीखण्ड लखनऊ
9. भरत कुमार पुत्र हरदीन निवासी त्रिवेणीनगर लखनऊ
10. दिनेश पुत्र नन्द किशोर निवासी कठवारा थाना बीकेटी लखनऊ उम्र 40 वर्ष
11. शुभाजीत मुखर्जी पुत्र एसपी मुखर्जी निवासी रुचिखण्ड शारदानगर थाना आशियाना लखनऊ
12. सुहैल अहमद पुत्र मोइलन अहमद निवासी गढ़ी कनौरा थाना आलमबाग लखनऊ
13. दुर्गेश पुत्र रामलखन निवासी पूरे बैजू थाना गुरबक्सगंज जनपद रायबरेली उम्र 40 वर्ष
14. राकेश पुत्र मिश्रीलाल निवासी इन्दिरानगर जनपद लखनऊ उम्र 40 वर्ष
15. अविरल वर्मा पुत्र ताराचन्द्र वर्मा निवासी प्रगति नगर कोतवाली देहात जनपद हरदोई उम्र 29 वर्ष
16. अनूप कुमार पुत्र स्व0 भाईलाल निवासी 173/212 लैदर मार्केट चिक मण्डी मौलवीगंज थाना अमीनाबाद लखनऊ
17. अनुजराज पुत्र अनूप कुमार निवासी 173/212 लैदर मार्केट चिक मण्डी मौलवीगंज थाना अमीनाबाद लखनऊ
18. अनिल कुमार पुत्र कृष्ण दयाल निवासी श्रृगांर नगर लखनऊ उम्र 45 वर्ष (चालक)
19. मोहम्मद रेहान (परिचालक)
मृतकों का विवरण
1. बाबू राम पुत्र दाराचन्द्र निवासी पिपरा थाना सुनगढी जनपद पीलीभीत
2. नरदेव निवासी मथुरा
3. संजीव पुत्र लेखन पाल निवासी रायपुर जगवन थाना इसौली जनपद बदायूँ
4. दिलशाद पुत्र मुस्ताक निवासी बुधडिया थाना काकोरी लखनऊ
5. अज्ञात पुरुष (शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है)
