दिल्ली: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगने को लेकर विजय शाह की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, हमें आपकी मंशा पर शक है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के वकील वरुण ठाकुर ने बताया कि इस मामले की जांच SIT (विशेष जांच दल) द्वारा की जा रही है और मंत्री विजय शाह का बयान दर्ज कर लिया गया है। ठाकुर ने यह…
Read MoreCategory: विदेश
उत्तराखंड में 2 अगस्त तक बारिश की संभावना
Delhi : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बादल छाये हुए हैं और रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इसी तरह की स्थिति राज्य के अन्य जिलों में भी है। इस बीच देहरादून के मौसम विज्ञान केन्द्र ने आज के लिए नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, टिहरी, पौडी, पिथौरागढ में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य में दो अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।…
Read Moreप्रधानमंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ,आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान के बारे में दी जानकारी, हर संभव मदद का मिला आश्वासन
Delhi: हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए व्यापक नुकसान के बारे में विस्तार से अवगत कराया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को गंभीरता से समझा और पुनर्निर्माण व पुनर्वास में हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को बताया कि इस आपदा में न केवल लोगों के घर तबाह हुए हैं, बल्कि उनकी जमीनें भी बह गई हैं, जिससे उनके पास घर बनाने के लिए भी जगह उपलब्ध नहीं…
Read Moreसरकार ने विपक्ष पर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से भागने का लगाया आरोप
नई दिल्ली: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तावित चर्चा से पहले विपक्षी दलों के लगातार हंगामे को लेकर सत्ता पक्ष ने कड़ा रुख अपनाया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष की निंदा करते हुए कहा कि वे भारतीय सेना की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर चर्चा से बच रहे हैं। उन्होंने इसे विपक्ष की नकारात्मक मानसिकता और देश की भावनाओं के खिलाफ बताया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सवाल उठाया कि जब विपक्ष ने खुद ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग की थी, तो अब चर्चा से पीछे क्यों…
Read More‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत श्रीनगर के लिडवास में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 3 आतंकी ढेर
दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के लिडवास इलाके में सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है। लिडवास के घने जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसका सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने…
Read Moreमनसा देवी मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची अफरा-तफरी, भगदड़ में छह लोगों की मौत
उत्तराखंड: हरिद्वार में, मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भगदड़ से छह लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य घायल हैं। यह भगदड़ बिजली के हाई वोल्टेज तार गिरने से हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि इलाक़े में करंट फैलने की अफवाह से मची अफरा-तफरी भगदड़ में तब्दील हो गई। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर…
Read Moreउत्तराखंड: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत की खबर
दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मच जाने से कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। वही इस भगदड़ में भारी संख्या में श्रद्धालु भी घायल हुए है। सूत्रों के अनुसार छह लोगों की मौत की ख़बर है। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करके इस घटना पर दुख जताया है। हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। @uksdrf, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर…
Read Moreऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में 28 जुलाई को होगी विशेष चर्चा
Delhi:- जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की कार्रवाई पर सोमवार को लोकसभा में विशेष चर्चा होगी। यह निर्णय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कल नई दिल्ली में मीडिया से कहा कि इस पर सोमवार को लोकसभा में और मंगलवार को राज्यसभा में 16-16 घंटे चर्चा का समय मिला है। किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद के सुचारू संचालन के लिए विपक्षी दलों से सत्र को बाधित…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से दो दिन के तमिलनाडु दौरे पर
Delhi:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से तमिलनाडु के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। ब्रिटेन और मालदीव से लौटने के बाद वे सीधे तूतीकोरिन जाएंगे जहां आज 4,800 करोड़ रूपये लागत की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इनमें तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर नया टर्मिनल भवन, सेतियातोप्पु-चोलापुरम को चार लेन का बनाना, तुट्टुकुडी बंदरगाह रोड को छह लेन का बनाना, मदुरै-बोदिनायक्कनूर रेल लाइन का विद्युतीकरण और नागरकोइल-कन्याकुमारी खंड का दोहरीकरण शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र से बिजली की निकासी के लिए अंतर-राज्यिक प्रणाली की आधारशिला भी…
Read Moreआज कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ, पढ़ें और जानें कि आखिर कैसे 1999 में भारतीय सेना ने दुश्मनों के छक्के छुड़ाएं
विशेष संवाददाता: अभिषेक त्रिपाठी दिल्ली:- आज भारत कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ मना रहा है। आपको बता दें कि हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Divas) मनाया जाता है। साल 1999 में इसी दिन भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय (Operation Vijay) की सफलता की घोषणा की थी। तोलोलिंग और टाइगर हिल जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों समेत कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों से तीन महीने तक चले युद्ध के बाद भारत को जीत हासिल हुई थी। कारगिल युद्ध (Kargil War) जो साल 1999 में मई महीने सें…
Read More