नई दिल्ली: इंडी गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका ऐलान किया। बी. सुदर्शन रेड्डी अपना नामांकन 21 अगस्त को दाखिल करेंगे, उनका मुकाबला एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं। 1993 में बी. सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के एडिशनल जज नियुक्त किए गए। इसके बाद 2005 में वे गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे।…
Read MoreCategory: लखनऊ
एशिया कप 2025: भारतीय टीम की घोषणा, शुभमन गिल होंगे उपकप्तान
नई दिल्ली: एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा मंगलवार को कर दी गई है। इस बार एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। इसके लिए मंगलवार को भारत के टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव के नेतृत्व में 15 सदस्यों वाली भारतीय टीम की घोषणा की गई है। एशिया कप में शुभमन गिल को भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया है। वहीं विकेट किपर के तौर पर जीतेश शर्मा को जगह दी गई है।…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फ़ोन पर हुई बातचीत
Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार को फ़ोन पर बातचीत हुई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने अलास्का में अमेरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी हालिया मुलाकात के बारे में जानकारी साझा करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान करता रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस दिशा में किए जाने वाले सभी प्रयासों का भी समर्थन करता आया है। प्रधानमंत्री मोदी…
Read Moreचीन का भारत को आश्वासन, फर्टिलाइजर समेत ये तीन बड़ी समस्याओं को करेंगे दूर
नई दिल्ली: भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर के साथ मुलाकात में भारत की तीन प्रमुख चिंताओं को दूर करने का वादा किया है। सूत्रों के अनुसार, वांग यी ने आश्वासन दिया है कि चीन भारत को उर्वरक (फर्टिलाइजर), दुर्लभ मृदा खनिजों (रेयर अर्थ मिनरल्स) और सुरंग खोदने वाली मशीनों की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। चीन की ओर से यह महत्वपूर्ण आश्वासन एक ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ…
Read Moreअंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, देखें वीडियो
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन जाने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने शुभांशु शुक्ला को गले लगाया। शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी की खींची गई तस्वीरें प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की। शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में अपने अनुभवों को प्रधानमंत्री से साझा किया। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों,…
Read Moreचीन के विदेश मंत्री वान यी आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोवाल के साथ विशेष प्रतिनिधि संवाद की 24वीं वार्ता करेंगे
Lucknow: चीन के विदेश मंत्री वान यी आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोवाल के साथ विशेष प्रतिनिधि संवाद की 24वीं वार्ता करेंगे। चीन के विदेशमंत्री का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलने का कार्यक्रम है। चीनी विदेश मंत्री दो दिन की भारत यात्रा पर हैं। अजीत डोवाल के साथ बैठक में सीमा स्थिति, व्यापार और उड़ान सेवाएं फिर शुरू होने की संभावना सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श की आशा है। विदेशमंत्री डॉ एस.जयशंकर ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाल होना महत्वपूर्ण…
Read Moreवर्तमान अंतर्राष्ट्रीय माहौल में वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता के साथ वृद्धि आवश्यक है: विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर
Delhi: विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय माहौल में वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता के साथ वृद्धि आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत एक निष्पक्ष, संतुलित और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि संशोधित बहुपक्षवाद आज की आवश्यकता है। डॉ. जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ बातचीत में इस बात पर ज़ोर दिया कि आतंकवाद के सभी स्वरूपों के ख़िलाफ़ लड़ाई भारत की प्राथमिकता है। दोनों नेताओं के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों, तीर्थयात्राओं, लोगों के बीच संपर्क, नदी डेटा…
Read MoreNDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे
Lucknow: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। श्री राधाकृष्णन ने आज शाम नई दिल्ली में एनडीए के संसदीय दल के नेताओं के साथ एक शिष्टाचार बैठक की। बैठक के बाद नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सभी एनडीए नेता नामांकन दाखिल करने के समय उपस्थित रहेंगे। किरेन रिजिजू ने कहा कि एनडीए संसदीय दल की बैठक कल होगी। इसमें सभी नेताओं का श्री सीपी राधाकृष्णन से औपचारिक परिचय कराया…
Read Moreएनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनाया
Delhi: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन–एनडीए के उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने रविवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद यह घोषणा की। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…
Read Moreसभी दल उनके लिए समान, झूठे आरोपों से नहीं डरता आयोग : निर्वाचन आयोग
दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने आज कहा कि उसके लिए सभी दल समान हैं और वह राजनीतिक दलों के बीच कोई भेदभाव नहीं करता। आज नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा। श्री कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने दोहरे मतदान का आरोप लगाया है, लेकिन जब उनसे इस बात के सबूत मांगे गये तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि न तो चुनाव आयोग और न ही कोई…
Read More