नई दिल्ली: संकट के समय भारत हमेशा विभिन्न देशों की सहायता के लिये तत्पर रहता है। इसी कड़ी में अब भारत ने पेरू की सहायता की है। भारत ने वैश्विक दक्षिण साझेदारों के रूप में एक-दूसरे की देखभाल करते हुए पेरू को 32 टन मानवीय सहायता भेजी है, जिसमें डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) से ग्रस्त मरीजों के लिये ओरल रिहाइड्रेशन सोल्यूशन की 2,50,000 यूनिट भेजी है। माना जा रहा है कि इस दवा से पेरू में निर्जलीकरण से पीड़ित रोगियों को सहायता मिलेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने सोशल…
Read MoreCategory: लखनऊ
राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज
राजस्थान: राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा ने मिस इंडिया यूनिवर्स इंडिया का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। अब वह थाईलैंड में आयोजित 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिष्ठान बढ़ाने के लिए अपना कदम रखेंगी। मनिका विश्वकर्मा जो एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं, इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय में सामाजिक विज्ञान की छात्रा हैं। इससे पहले, वह विदेश मंत्रालय के बिम्सटेक सेवोकौन कार्यक्रम में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। डीडी न्यूज़ से खास बातचीत में मनिका ने बताया कि उनके लिए…
Read Moreछत्तीसगढ़: तीन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में बुधवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के तहत तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल ने दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार के बाद राज्य में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, जो छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कैबिनेट है। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 11 मंत्री सरकार में शामिल थे। आरंग से विधायक गुरु खुशवंत…
Read Moreमुंबई में भारी बारिश से जनजीवन ठप, नांदेड़ में 8 की मौत
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई इस समय बारिश की मार झेल रही है। बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मुंबई की रफ्तार थम गई है। शहर की सड़कों पर पानी भर गया है, कई स्थानों पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हैं, और स्कूल-कॉलेजों को बंद करना पड़ा है। नदियां और झीलें उफान पर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई के बोरीवली इलाके में बीते 24 घंटों में 322 मिमी बारिश दर्ज…
Read Moreरूस दौरे पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी मजबूती
नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज रूस के दौरे पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर आधारित 26वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करना है। द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह सत्र 19 से 21 अगस्त तक रूस की उनकी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विदेश मंत्री भारत-रूस व्यापार मंच को…
Read Moreउप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया
Delhi: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्दीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे पी नड्डा, किरेन रिजिजू तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान, जनता दल युनाइटेड के राजीव रंजन सिंह, राष्ट्रवादी कांगेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल सहित एनडीए गठबंधन के नेता उपस्थित थे। नामांकन दाखिल करने से पहले सी पी राधाकृष्णन ने संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजिल अर्पित की। इस स्थल पर देश के प्रमुख…
Read Moreआचार्य श्री महाप्रज्ञ पर चांदी का सिक्का जारी
दिल्ली: आचार्य श्री महाप्रज्ञ के 105वें जन्म दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि स्वरुप भारत सरकार ने चांदी का सिक्का जारी कर दिव्य आत्मा के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट किया। भारत की राजधानी दिल्ली में आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य डॉ. मुनि अभिजीत कुमारजी एवं मुनि जागृत कुमार के पावन सान्निध्य में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स में लोकार्पण का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोहिया की गरिमामय उपस्थिति रही। गजेंद्र सिंह…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी से चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने की मुलाकात
नई दिल्ली: चीन के विदेश मंत्री और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य वांग यी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। वांग यी ने प्रधानमंत्री मोदी को तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग का संदेश और निमंत्रण दिया। उन्होंने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक और विशेष प्रतिनिधियों की 24 वीं बैठक के बारे में अपने सकारात्मक मूल्यांकन को भी साझा किया। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा…
Read Moreभारत-चीन के स्थिर और रचनात्मक संबंध शांति और समृद्धि के लिए ज़रूरीः प्रधानमंत्री
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच स्थिर और रचनात्मक संबंध से क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर शांति और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने भारत-चीन सीमा पर शांति और सद्भाव बनाए रखने और सीमा विवाद के परस्पर स्वीकार्य समाधान पर बल दिया है। प्रधानमंत्री ने कल चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ नई दिल्ली में बैठक की। चीन के विदेशमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग का संदेश और तियानचिन में प्रस्तावित शंघाई शिखर सम्मेलन के लिए निमंत्रण सौंपा।…
Read Moreउप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए सी.पी. राधाकृष्णन का नामांकन आज
दिल्ली: उप-राष्ट्रपति के चुनाव के लिए, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन आज नामांकन दाखिल करेंगे। कल एनडीए संसदीय दल की नई दिल्ली में बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के नेताओं से राधाकृष्णन का परिचय कराया और उन्हें बधाई दी। बैठक के बाद, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी दलों के सांसदों से राधाकृष्णन को सर्वसम्मति से चुनने की अपील की है। इस बीच, विपक्षी इंडिया गठबंधन ने उप-राष्ट्रपति पद के लिए सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन…
Read More