नई दिल्ली: फ़िजी के प्रधानमंत्री 24 से 26 अगस्त तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी सुलुएति राबुका, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के मंत्री रातु एटोनियो लालाबालावु और वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। फिजी के प्रधानमंत्री का यह भारत दौरा उनके वर्तमान कार्यकाल में पहला होगा। 25 अगस्त को नई दिल्ली में फिजी के प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन करेंगे। दौरे के दौरान फिजी के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। अगस्त…
Read MoreCategory: लखनऊ
तमिलनाडु रामलिंगम हत्या मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2019 के बहुचर्चित तमिलनाडु रामलिंगम हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान एनआईए ने पीएफआई से जुड़े फरार आरोपियों को पनाह देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इम्तहतुल्लाह के रूप में हुई है। इम्तहतुल्लाह ने तीन फरार आरोपियों को शरण दी थी, जिनमें से दो को पहले ही जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, एक अन्य आरोपी मोहम्मद अली जिन्ना अब भी फरार है। रामलिंगम हत्या मामले…
Read Moreदिल्ली सीएम पर हमले के बाद सुरक्षा में बड़े बदलाव
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ये कदम मुख्यमंत्री पर हमले के बाद लिया गया है। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान किसी को भी सीएम के पास नहीं आने दिया जाएगा। शिकायतकर्ता का भी उन तक पहुंचने से पहले वेरिफिकेशन किया जाएगा। जनसुनवाई शिकायतकर्ता उनके कितने पास तक आ सकते हैं इसके लिए भी एक दायरा तय किया जाएगा। साथ ही सीएम रेखा गुप्ता के बाहर निकलने पर z+ सुरक्षा रहेगी। सीएम पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस रिमांड…
Read Moreविदेश मंत्री ने भारत-रूस व्यापार मंच को किया संबोधित
नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस की राजधानी मास्को में आयोजित भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हाल के वर्षों की वैश्विक चुनौतियों और उनसे मिले सबक़ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी, अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, आर्थिक-राजनीतिक बदलाव, नई प्रौद्योगिकी और व्यापारिक अस्थिरता ने पूरी दुनिया को गहराई से प्रभावित किया है। विदेश मंत्री ने कहा कि इन अनुभवों से हमें बड़े सबक मिले हैं जैसे विश्वसनीय साझेदारों का महत्व, छोटी और सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखलाओं की आवश्यकता, सीमित बाज़ारों पर निर्भरता का जोखिम, कुछ…
Read Moreअसम में IIM की स्थापना पर पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की स्थापना पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि असम के लोगों को बधाई! राज्य में IIM की स्थापना से शिक्षा के बुनियादी ढांचे में वृद्धि होगी और पूरे भारत से विद्यार्थी और शोधकर्ता आकर्षित होंगे।
Read Moreएनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति साबित होंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति साबित होंगे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है इस पद के लिए नामांकन दाखिल करते समय सी. पी. राधाकृष्णन के साथ वे, उनके मंत्री, पार्टी सहयोगी और एनडीए के नेता उपस्थित थे। उन्होंने आगे कहा कि एनडीए परिवार को विश्वास है कि सी. पी. राधाकृष्णन एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति के रूप में, राष्ट्रीय प्रगति की दिशा में उनकी यात्रा को समृद्ध करेंगे।
Read Moreमहिला क्रिकेट विश्व कप: भारतीय महिला टीम का ऐलान
नई दिल्ली: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। बीसीसीआई द्वारा जारी टीम में हरमनप्रीत कौर को कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं:- हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा) इस बार की टीम में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण देखने को मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि भारत…
Read Moreएशियाई चैम्पियनशिप: रश्मिका सहगल ने भारत को दिलाया स्वर्ण
नई दिल्ली: एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भारतीय महिला निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। कजाकिस्तान के शिमकेंट में खेली जा रही 16वीं एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को भारत की रश्मिका सहगल ने स्वर्ण पदक जीता। यह इस प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत का तीसरा स्वर्ण है। इससे पहले, मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर एक और अंतर्राष्ट्रीय पदक भारत के खाते में डाला। रश्मिका ने वंशिका चौधरी और मोहिनी सिंह के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता।…
Read Moreलोकसभा ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन 2025 विधेयक किया पारित, पढ़े विस्तार से
दिल्ली: लोकसभा ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक 2025 पारित कर दिया है। यह विधेयक ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को प्रोत्साहित करने और हानिकारक ऑनलाइन मनी गेमिंग सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बारे में है। इसमें इस क्षेत्र के समन्वित नीतिगत समर्थन, रणनीतिक विकास और नियामक निगरानी के लिए एक ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण की नियुक्ति का प्रावधान है। इस विधेयक का उद्देश्य व्यक्तियों, विशेषकर युवाओं और कमजोर वर्ग को ऐसे खेलों के प्रतिकूल प्रभाव से बचाना है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधेयक पेश करते…
Read Moreजैसलमेर से अब दिल्ली, मुंबई, जयपुर और हैदराबाद के लिए सीधी फ्लाइट्स
जैसलमेर: स्वर्णनगरी जैसलमेर में आगामी पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही हवाई सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। विंटर शेड्यूल के तहत 1 अक्टूबर से जैसलमेर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का संचालन शुरू होगा। इस बार जैसलमेर से दिल्ली, मुंबई, जयपुर और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध रहेंगी, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक प्रमोद कुमार मीणा ने जानकारी दी कि इस पर्यटन सीजन में जैसलमेर से तीन प्रमुख एयरलाइंस अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। खास बात यह है कि…
Read More