Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि विकास में महिलाओं को अग्रणी भूमिका देने का सबसे प्रभावी उपाय यह है कि बेटियों को सर्वोत्तम शिक्षा दी जाए। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में एक अमूल्य योगदान है। राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रसन्नता व्यक्त की कि हाल के वर्षों में उच्च शिक्षा में दाखिले में बालिकाओं की संख्या बढ़ी है। राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा…
Read MoreCategory: लखनऊ
पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी
दिल्ली: पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी है। सबसे ज़्यादा असर सीमावर्ती गुरूदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का और पठानकोट जिलों पर पड़ा है। सतलज, घाघर, टांगरी और मारकंडा नदियों में उफान को देखते हुए लुधियाना और पटियाला के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासनों ने संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। हमारे संवाददाता के अनुसार, भाखडा बांध का जलस्तर अपनी अधिकतम क्षमता तक पहुंच गया था। इस कारण कल बड़े पैमाने पर पानी छोड़ा गया जिससे…
Read Moreभारतीय सेना ने कोंगमारू ला दर्रे पर फंसे एक कोरियाई जोड़े को बचाया
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने लद्दाख के कोंगमारू ला दर्रे पर फंसे एक कोरियाई जोड़े को बचाया है। भारतीय सेना ने कोरिया गणराज्य के ह्यून वू किम और उनकी पत्नी को हवाई मार्ग के रास्ते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। लद्दाख के जिस क्षेत्र में कोरियाई जोड़ा फंसा हुआ था वह स्थान चुनौतियों से भरा था। जहां वो जोड़ा फंसा हुआ था, उस जगह चोटियों पर खतरनाक बर्फ ढकी हुई थी। दरअसल, 4 सितंबर को रात के लगभग 8 बजे भारतीय सेना को कोंगमारू ला दर्रे पर दो दक्षिण…
Read Moreमैत्री: भारत-थाईलैंड सेनाओं का संयुक्त अभ्यास शुरू
नई दिल्ली: भारत और थाईलैंड की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को मज़बूत करने के उद्देश्य से ‘मैत्री एक्सरसाइज़’ का 14वां संस्करण आज से मेघालय में शुरू हो गया है। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 14 सितंबर तक चलेगा। भारतीय सेना के अनुसार, यह अभ्यास अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिए दोनों देशों की सेनाओं की संचालन क्षमता को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। मैत्री अभ्यास से दोनों पक्षों को संयुक्त अभियानों के संचालन के लिए रणनीतियों, तकनीकों…
Read Moreजम्मू दौरे पर अमित शाह, तवी पुल और बिक्रम चौक का लिया जायजा
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू शहर के तवी पुल और बिक्रम चौक का दौरा किया। यह दौरा हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ के प्रभाव का आकलन करने के लिए किया गया। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। तवी पुल को बाढ़ के दौरान भारी नुकसान हुआ है। गृह मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने बिक्रम…
Read Moreअफगानिस्तान में भीषण भूकंप, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया मदद का भरोसा
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर भयानक भूकंप आया है, जिससे पूरे इलाके में भारी तबाही मची है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक अब तक 800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और करीब 3000 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस मुश्किल समय में भारत ने अफगानिस्तान की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आपदा पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारत शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं और…
Read Moreभारतीय सेना ने नेपाल को सौंपे स्वदेशी अभ्यास ड्रोन और उपकरण
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने उत्तर प्रदेश के सोनौली में स्थित एकीकृत चेक पोस्ट पर आयोजित विशेष समारोह में नेपाली सेना को छह स्वदेशी लक्ष्य अभ्यास ड्रोन और जमीनी सहायता उपकरण सौंपे हैं। इस समारोह के दौरान दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में यह सौंपा गया। भारतीय सेना ने यह कदम नेपाल की सेना की क्षमता बढ़ाने और भारत-नेपाल के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए उठाया है। स्रोतः X/@adgpi
Read Moreभारत एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के सुपर फोर में पहुंचा
Delhi: भारत एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के सुपर फोर चरण में पहुंच गया है। बिहार के राजगीर में कल पूल-ए में भारत ने जापान को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। खेल के तीसरे मिनट में मंदीप सिंह ने विपक्षी टीम की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए गोल किया और भारत को बढ़त दिला दी। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन जारी रखते हुए 2 गोल दागे और अपनी टीम की लगातार दूसरी जीत सुनिश्चित कर दी। भारतीय टीम के गोल कीपर कृष्ण…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी
दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। वे आज मैसूरू में अखिल भारतीय वाक् श्रवण संस्थान के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चेन्नई में सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी। वे थिरूवरूर में तमिलनाडु केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
Read MoreSCO समिट: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किया प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन
तियानजिन (चीन): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन यानि एससीओ के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के तियानजिन दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने एससीओ की चीन की अध्यक्षता और तियानजिन में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने 25वें एससीओ शिखर सम्मेलन के अंतर्गत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित किया है। शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ…
Read More