नई दिल्लीः भारत ने मानवीय सहायता के तहत सीरिया को 5 मीट्रिक टन जीवन रक्षक दवाईयों की खेप भेजी है। इस खेप में कैंसर-रोधी, एंटीबायोटिक और उच्च रक्तचाप की दवाएं शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीरिया के लोगों के लिए भारत का मानवीय समर्थन लगातार जारी है। यह कदम संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में राहत और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के भारत के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है और मानवीय संकटों के दौरान सहायता प्रदान करने की…
Read MoreCategory: लखनऊ
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इंदिरा गांधी का 1971 का पत्र एक्स पर किया साझा
The Congress party and the nation need to know the truth of the “political will’ of 1971! The valour and sacrifices of our forces has been for too long co-opted by Congress and its Ecosystem. 1971 की सच्चाई और हमारे सैनिकों के बलिदान को कांग्रेस ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए… pic.twitter.com/wVh5xxGQwP — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 30, 2025 नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद में हुए गतिरोध के बाद केंद्र ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है, जिन्होंने चार दिनों तक चले सीमा विवाद के…
Read Moreऑपरेशन शिवशक्ति: जम्मू-कश्मीर में सेना ने दो आतंकी मार गिराए
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। सेना ने बताया कि आतंकियों के पास से तीन हथियार बरामद किए गए हैं। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने जानकारी देते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई और सटीक गोलाबारी की वजह से आतंकियों के नापाक मंसूबे नाकाम कर दिए गए। यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर चलाया गया। सेना ने कहा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है ।
Read Moreजैसलमेर में पक्षियों पर GPS ट्रांसमीटर से होगी 24 घंटे निगरानी
नई दिल्ली: जैसलमेर में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और राजस्थान वन विभाग ने मिलकर थार रेगिस्तान में पाए जाने वाले रैप्टर पक्षियों पर एक विशेष अध्ययन प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट का मकसद गिद्धों, ईगल्स और फाल्कन्स जैसी शिकारी पक्षियों की पारिस्थितिकी (इकोलॉजी) को समझना है। अध्ययन के तहत पहली बार थार क्षेत्र में जीपीएस ट्रांसमीटर आधारित टेलीमेट्री का उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए छह प्रमुख प्रजातियों को चुना गया है, जिसमें रेड हेडेड वल्चर, व्हाइट रंप्ड वल्चर, इजिप्शियन वल्चर, इंडियन वल्चर, टॉनी ईगल और लग्गर फाल्कन…
Read Moreभारत पर कोई आतंकी हमला होता है, तो वह अपने तरीके से जवाब देगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व के किसी नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा है। श्री मोदी की यह टिप्पणी विपक्ष द्वारा पाकिस्तान के साथ युद्धविराम समझौते पर अमरीका के दबाव में सहमति जताए जाने के आरोपों के बीच आई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ही भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने का आग्रह किया था और कहा था कि वे अब और नहीं सह सकते। श्री मोदी ने कहा कि अमरीका के उपराष्ट्रपति के साथ बातचीत के दौरान भारत ने अपना रुख स्पष्ट…
Read Moreभारत, पाकिस्तान के परमाणु ब्लैकमेल और अन्य युद्ध रणनीतियों के आगे कभी नहीं झुकेगा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Delhi: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक ऑपरेशन सिंदूर पर आज राज्यसभा में विशेष चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा की शुरुआत करते हुए पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या करने वाले तीन आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में मार गिराने के लिए भारतीय सेना और सुरक्षा बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना और यह स्पष्ट संदेश देना था कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति…
Read Moreउत्तराखंड: स्कूल बसों का होगा ऑडिट
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, अब प्रदेश में स्कूल भवनों के साथ-साथ, स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सरकार, फोकस कर रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में, संभागीय परिवहन कार्यालय, इस संबंध में विशेष ऑडिट शुरू करने, जा रहा है। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी के मुताबिक, जिन स्कूलों में बसें पंजीकृत हैं, वहां विभाग की विशेष टीमें जाकर, तय मानकों के आधार पर, हर पहलू की बारीकी से, जांच करेंगी। यदि किसी स्कूल की बसें सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरतीं, तो…
Read Moreनाग पंचमी पर गुड़िया पीटने की क्या है कहानी, पढ़े और जानें
दिल्ली: आज 29 जुलाई 2025 को नाग पंचमी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। नाग पंचमी का पर्व हर वर्ष सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार नागों को हमेशा हिंदू धर्म में नाग देवता के रूप में पूजा जाता है। इसीलिए नागों का हमारे धर्म में एक विशेष स्थान है। नाग पंचमी के पर्व पर भक्तों के द्वारा मिट्टी से सर्प बनाकर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना, यज्ञ आदि किया जाता है। भक्तों के द्वारा सर्पो को दूध…
Read Moreहेपेटाइटिस के खिलाफ वैश्विक जागरूकता, थीम:‘लेट्स ब्रेक इट डाउन’
नई दिल्ली: हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हेपेटाइटिस जैसे गंभीर लीवर रोग को लेकर जागरूकता फैलाना और समय पर जांच व इलाज के लिए लोगों को प्रेरित करना है। साल 2025 की थीम है ‘हेपेटाइटिस: लेट्स ब्रेक इट डाउन’, यानी अब समय आ गया है कि हेपेटाइटिस से जुड़ी हर बाधा को तोड़ा जाए और इस ‘साइलेंट किलर’ के खिलाफ जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई की जाए। हेपेटाइटिस एक वायरल संक्रमण है, जो लीवर में सूजन पैदा करता है और लिवर सिरोसिस,…
Read Moreकर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच के निर्देश
दिल्ली: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगने को लेकर विजय शाह की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, हमें आपकी मंशा पर शक है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के वकील वरुण ठाकुर ने बताया कि इस मामले की जांच SIT (विशेष जांच दल) द्वारा की जा रही है और मंत्री विजय शाह का बयान दर्ज कर लिया गया है। ठाकुर ने यह…
Read More