लखनऊ: दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि का पर्व आज से शुरू हो रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले के देवीपाटन शक्तिपीठ में नवरात्रि पर लगने वाले मेले के लिए खास तैयारियां की गई हैं। मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं मिर्जापुर जिले में स्थित प्रसिद्ध माँ विन्ध्याचल शक्तिपीठ में आज रात से शारदीय नवरात्र मेला…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
विकसित यूपी विजन-2047’ पर कार्यशाला का सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
लखनऊ: महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के तत्वावधान में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के ऑडिटोरियम में रविवार (21 सितंबर) को ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ पर एक कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यशाला के अकादमिक और व्यावहारिक सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ. केवी राजू उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी देते हुए एमजीयूजी के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के विजन को साकार करने की दिशा…
Read Moreदबंगई-गुंडई करने वालों के विरूद्ध की जाये कठोर कार्यवाही, किसी भी व्यक्ति द्वारा गरीब का न किया जाये शोषण- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री।
लखनऊ: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जन-शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि दबंगई-गुंडई करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये, सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी व्यक्ति द्वारा गरीब का शोषण न किया जाये, शिकायतकर्ता की बात अधिकारी गंभीरता से सुनें, समस्या का निदान त्वरित एवं समयबद्ध ढंग से किया जाये, किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, अधिकारी प्रत्येक शिकायत का व्यक्तिगत जिम्मेदारी मान निराकरण करें। उन्होने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जों की शिकायत को राजस्व,…
Read Moreयूपीआईटीएस 2025 : हर जिला कहेगा अपनी कहानी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) इस बार एक विशेष आकर्षण का गवाह बनेगा। हॉल नंबर 9 में लगने वाला ओडीओपी पवेलियन राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, शिल्प और कारीगरी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगा। यहां हर जिले की अपनी पहचान और अपनी कहानी उसके सिग्नेचर प्रोडक्ट के जरिए जीवंत होती नजर आएगी। प्रदर्शनी में समूचे प्रदेश के उत्पादों से सजे कुल 343 स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जो प्रदेश के साथ-साथ हर जिले की कहानी को बयां करेंगे। यूपीआईटीएस 2025 में ओडीओपी पवेलियन एक ऐसा मंच साबित होगा,…
Read Moreपश्चिमी यूपी में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद
लखनऊ: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरू होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में धान खरीद पहली नवंबर से होगी। इसके लिए पहली सितंबर से पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी 2026 तक धान खरीद होगी। सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि भी की है। धान (कॉमन)-2369 और (ग्रेड ए) का 2389 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। fcs.up.gov.in या UP…
Read Moreदीपोत्सव-2025 की तैयारियां जोरों पर-जयवीर सिंह
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अयोध्या में 18 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव-2025 को भव्य व आकर्षक बनाने की तैयारियों में जुटा है। दीपोत्सव में प्रतिदिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शो आयोजित होंगे। इस अवसर पर मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन व लेजर शो का भव्य प्रदर्शन होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक दीयों के साथ आधुनिक प्रकाश तकनीकों के संगम से मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य प्रस्तुत करना है। यह शो अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर आयोजित किया जाएगा। 100 से अधिक कलाकार भी लाइव परफॉर्मेंस देंगे। यह…
Read Moreजौनपुर दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों और आवास परियोजनाओं का किया कड़ा निरीक्षण
लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को जौनपुर के विभिन्न स्थानों का दौरा कर निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने नव निर्मित पुलिस लाइन भवन का जायजा लिया। इसके बाद डिप्टी सीएम मातापुर की मलिन बस्ती में बनाए गए आवासों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था को देखा। इसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, सामान्य वार्ड और दवा वितरण केंद्र का अवलोकन किया। सीटी स्कैन मशीन को लेकर उठे सवाल पर डिप्टी सीएम ने सीएमएस को निर्देश दिए कि पत्रकारों की शिकायत पर…
Read Moreसीतापुर में हाउसफुल शो के साथ रिलीज हुई फिल्म चलो जीते हैं, बच्चों ने पीएम मोदी से प्रेरणा ली
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल्यकाल पर आधारित फीचर फिल्म चलो जीते हैं उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे भारत में सिनेमाहाल में रिलीज़ की गई। सीतापुर के मिराज सिनेमा हाल में गुरुवार को फिल्म का प्रसारण किया गया, जिसे देखने सिनेमा हाल में भारी भीड़ उमड़ी। फिल्म का एक ही शो देखते ही हाउसफुल हो गया, जो इसकी लोकप्रियता का परिचायक था। खासकर बच्चों ने इस फिल्म को बहुत सराहा। शो से बाहर निकलते हुए एक बच्ची ने पीएम मोदी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए संकल्प लिया कि…
Read Moreयूपी में दवा अनुसंधान को बढ़ावा, नाइपर और फार्मा काउंसिल समझौते से 500+ छात्रों को सालाना प्रशिक्षण
लखनऊ: यूपी में अब दवा अनुसंधान को बढ़ावा मिलने जा रहा है। नाइपर के सहयोग से हर साल 500 से अधिक छात्र अब ट्रेनिंग लेंगे…दरअसल उत्तर प्रदेश प्रोमोट फार्मा काउंसिल और नाइपर रायबरेली ने दवा अनुसंधान और चिकित्सा उपकरणों के विकास के लिए एक समझौता किया है. इस समझौते से हर साल 500 से ज्यादा छात्रों को प्रशिक्षण मिलेगा जिससे राज्य में दवाओं और उपकरणों के निर्माण में तेजी आएगी। यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल की प्रबंध निदेशक कृतिका शर्मा और नाइपर की निदेशक प्रो़ सुभिनी ए सराफ ने एमओयू पर…
Read Moreलेखपाल डैशबोर्ड का हुआ शुभारंभ, एक ही प्लेटफार्म पर दिखाई देंगे लेखपालों द्वारा किए जाने वाले समस्त कार्य
लेखराम मौर्य लखनऊ । उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार ने आज सरोजनी नगर तहसील में लेखपाल डैशबोर्ड का शुभारंभ करते हुए कहा कि लेखपालों द्वारा किए जाने वाले समस्त कार्य अब एक ही प्लेटफार्म पर दिखाई देंगे। लेखपालों द्वारा सिंगल लॉग इन के माध्यम से समस्त कार्यों का सुचारू निस्तारण किया जा सकेगा एवं कार्यों की उच्च स्तर से सतत मॉनिटरिंग भी की जा सकेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष, राजस्व परिषद ने कहा कि प्रदेश के 22,000 से अधिक लेखपाल प्रतिदिन नागरिकों के सबसे निकट रहकर भूमि…
Read More