नेपाल में नए चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

नई दिल्ली: नेपाल में नए चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो गया है। राष्ट्रपति ने नए संसदीय चुनाव कराने की तारीख 5 मार्च 2026 तय की है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफ़ारिश पर प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया है। यह शुक्रवार रात 11 बजे से प्रभावी हो गया हैं। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिनिधि सभा के अगले चुनाव की तिथि 5 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। बता दें कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला…

Read More

नेपाल की नई सरकार पर भारत का समर्थन

नई दिल्ली: पड़ोसी देश नेपाल में विनाशकारी विद्रोह के बाद अब सुशीला कार्की को नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। भारत ने सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि भारत को उम्मीद है कि यह कदम नेपाल में शांति और स्थिरता को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, “हम नेपाल की नई अंतरिम सरकार का स्वागत करते हैं, जिसका नेतृत्व माननीय सुशीला कार्की कर रही हैं। हमें भरोसा है कि यह नेपाल में शांति…

Read More

एलेन डीजेनेरेस पर स्टॉप साइन उड़ाने और गाड़ी को टक्कर मारने का आरोप

वाशिंगटन डीसी : लोकप्रिय कॉमेडियन और पूर्व टॉक शो होस्ट एलेन डीजेनेरेस पर इंग्लैंड जाने से पहले कैलिफ़ोर्निया में एक कार दुर्घटना का कारण बनने का आरोप लगाया गया है।पेज सिक्स द्वारा प्राप्त अदालती दस्तावेज़ों के अनुसार, एक महिला ने दावा किया है कि अक्टूबर 2023 में सांता बारबरा काउंटी में स्टॉप साइन का उल्लंघन करने के बाद डीजेनेरेस ने उसकी टेस्ला कार को टक्कर मार दी थी।शिकायतकर्ता ने कहा कि वह चौराहे पर रुकी, ट्रैफ़िक चेक किया और फिर आगे बढ़ी, लेकिन अचानक डीजेनेरेस की कार ने उसे टक्कर…

Read More

अमेरिकी वित्त मंत्री ने जी7 देशों से रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाने का आह्वान किया

वाशिंगटन डीसी : अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को जी-7 देशों से रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाने में अमेरिका का साथ देने का आह्वान किया।वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बेसेंट रूसी संपत्तियों को जब्त करने के प्रयासों का स्वागत करते हैं।बयान में कहा गया है, “जी7 के वित्त मंत्रियों के साथ आज की बातचीत के दौरान, विदेश मंत्री बेसेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा हमारे जी7 सहयोगियों से किए गए आह्वान को दोहराया कि अगर वे यूक्रेन में युद्ध…

Read More

नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली

दिल्ली: पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। कल रात काठमांडू में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्‍हें अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। नेपाल में यह शपथ ग्रहण समारोह युवा प्रदर्शनकारियों के घातक और हिंसक प्रदर्शनों के बाद हुआ है। विरोध प्रदर्शन प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकारी प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ गुस्से के कारण हुआ था। इन घातक झड़पों में कई लोगों की जान चली गई और केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। पिछले तीन दिनों…

Read More

Gen-Z आंदोलन: 34 की मौत, 11,000 से ज्यादा लोग घायल

नई दिल्ली: नेपाल में जारी Gen- Z आंदोलन ने गंभीर रूप ले लिया है। अब तक इस आंदोलन में 34 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 11,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राजधानी काठमांडू सहित कई प्रमुख शहरों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू की गई है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा है कि वे संवैधानिक दायरे में रहते हुए जल्द से जल्द समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों और…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी से बातचीत को उत्सुक

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह आने वाले हफ्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि कि उनका प्रशासन दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए भारत के साथ बातचीत जारी रखेगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ़्तों में…

Read More

इंडेक्स सऊदी अरब 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन

नई दिल्ली: इंडेक्स सऊदी अरब 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया गया। सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) और भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के साथ मिलकर इंडेक्स सऊदी अरब 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया। यह आयोजन 9 से 11 सितंबर तक रियाद फ्रंट एग्जीबिशन एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर में हो रहा है। यहां “भारत – हस्तशिल्प सोर्सिंग के लिए आदर्श गंतव्य” विषय पर एक सत्र का आयोजन किया गया। राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने मुख्य भाषण…

Read More

नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के घरों पर हमला और आगजनी की, कर्फ्यू लागू

दिल्ली: सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू घाटी और अन्य ज़िलों में राजनीतिक नेताओं और मंत्रियों के आवासों को निशाना बनाया, पथराव किया और संपत्ति को आग लगा दी। ललितपुर में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घर को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। उन्होंने उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल के भैसपति स्थित आवास पर भी पथराव किया। कल इस्तीफा देने वाले पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक के घर पर भी हमला किया गया। प्रदर्शनकारी पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर…

Read More

नेपाल हिंसा: प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, कई मंत्रियों ने भी छोड़ा पद

नई दिल्ली: आखिरकार नेपाल में प्रधानमंत्री की गद्दी सोशल मीडिया पर बैन से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन की भेंट चढ़ गई। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने देश में हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनज़र अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया। इस बीच लगातार दूसरे दिन युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू घाटी और अन्य जिलों में नेताओं और मंत्रियों के आवासों को निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और कई जगहों पर संपत्ति में आग लगा दी। ललितपुर के सुनाकोठी में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग का…

Read More