फ़िजी के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

नई दिल्ली: फ़िजी के प्रधानमंत्री 24 से 26 अगस्त तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी सुलुएति राबुका, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के मंत्री रातु एटोनियो लालाबालावु और वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। फिजी के प्रधानमंत्री का यह भारत दौरा उनके वर्तमान कार्यकाल में पहला होगा। 25 अगस्त को नई दिल्ली में फिजी के प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन करेंगे। दौरे के दौरान फिजी के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। अगस्त…

Read More

विदेश मंत्री ने भारत-रूस व्यापार मंच को किया संबोधित

 नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस की राजधानी मास्को में आयोजित भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हाल के वर्षों की वैश्विक चुनौतियों और उनसे मिले सबक़ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी, अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, आर्थिक-राजनीतिक बदलाव, नई प्रौद्योगिकी और व्यापारिक अस्थिरता ने पूरी दुनिया को गहराई से प्रभावित किया है। विदेश मंत्री ने कहा कि इन अनुभवों से हमें बड़े सबक मिले हैं जैसे विश्वसनीय साझेदारों का महत्व, छोटी और सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखलाओं की आवश्यकता, सीमित बाज़ारों पर निर्भरता का जोखिम, कुछ…

Read More

व्हाइट हाउस ने टिक-टॉक पर आधिकारिक अकाउंट बनाया

नई दिल्ली: व्हाइट हाउस ने वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिक-टॉक पर अपना आधिकारिक अकाउंट खोला है। अमेरिका में टिक-टॉक के 150 मिलियन से ज्यादा यूजर्स है। ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन यूजर्स तक पहुंच बनाने के लिए ये अकाउंट बनाया गया है। यह एकाउंट आज से चालू हो गया है। ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भी युवा मतदाताओं के वोट हासिल करने के लिए टिक-टॉक का बखूबी इस्तेमाल किया था।

Read More

स्पेन: जंगल की आग से भारी तबाही, कई परिवारों के पुश्तैनी घर जले

नई दिल्ली: स्पेन के फ्लारिज इलाके में फैली जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है। कई परिवारों ने अपने पुश्तैनी घर गंवा दिए हैं, जबकि प्रभावित क्षेत्रों में रेल और सड़क सेवाएं रोकनी पड़ी हैं। एक्स्त्रेमादुरा, गैलिसिया और कास्टिले व लियोन क्षेत्र आग की चपेट में हैं। कैमिनो दे सैंतियागो तीर्थ मार्ग का 50 किमी हिस्सा बंद किया गया है, जहां अब तक 38,000 हेक्टेयर वनस्पति जल चुकी है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा है कि जंगल में लगी आग को देखते हुए उनकी सरकार नागरिक सुरक्षा…

Read More

भारत ने पेरू भेजी निर्जलीकरण से पीड़ित रोगियों के लिए दवा

नई दिल्ली: संकट के समय भारत हमेशा विभिन्न देशों की सहायता के लिये तत्पर रहता है। इसी कड़ी में अब भारत ने पेरू की सहायता की है। भारत ने वैश्विक दक्षिण साझेदारों के रूप में एक-दूसरे की देखभाल करते हुए पेरू को 32 टन मानवीय सहायता भेजी है, जिसमें डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) से ग्रस्त मरीजों के लिये ओरल रिहाइड्रेशन सोल्यूशन की 2,50,000 यूनिट भेजी है। माना जा रहा है कि इस दवा से पेरू में निर्जलीकरण से पीड़ित रोगियों को सहायता मिलेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने सोशल…

Read More

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में बादल फटने से 20 बच्चे समेत 385 की मौत

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बादल फटने से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या अब तक कुल 385 हो गयी है। मृतकों में 20 बच्चे भी शामिल हैं। बादल फटने के कारण बुनेरा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बुनेरा में बादल फटने के कारण 200 लोगों की मौत हुई है। आपदा प्रभावित इलाकों में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। इलाके में राहत और बचाव कार्य जारी है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। दूसरी ओर पाकिस्तान में जारी भीषण मानसूनी बारिश ने…

Read More

रूस दौरे पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज रूस के दौरे पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर आधारित 26वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करना है। द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह सत्र 19 से 21 अगस्त तक रूस की उनकी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विदेश मंत्री भारत-रूस व्यापार मंच को…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी से चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने की मुलाकात

नई दिल्ली: चीन के विदेश मंत्री और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य वांग यी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। वांग यी ने प्रधानमंत्री मोदी को तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग का संदेश और निमंत्रण दिया। उन्होंने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक और विशेष प्रतिनिधियों की 24 वीं बैठक के बारे में अपने सकारात्मक मूल्यांकन को भी साझा किया। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा…

Read More

इजराइल के जमीनी हमले के डर से पलायन कर रहे हजारों फलस्तीनी

नई दिल्ली: इजराइल की ओर से जमीनी हमले के डर से हजारों फलस्तीनी पूर्वी इलाकों से पलायन कर रहे हैं। फलस्तीनी गाजा सिटी के पूर्वी इलाकों में अपने घरों को छोड़कर तबाह हुए इलाके के पश्चिम और दक्षिण की ओर भाग रहे हैं। बेत लाहिया में फलस्तीनी आश्रय प्रबंधक अहमद महेसेन ने कहा कि हाल के दिनों में 995 परिवार इस क्षेत्र को छोड़कर दक्षिण की ओर चले गए हैं। इजराइली सैन्य प्रमुख इयाल जमीर ने कहा है कि सेना गाजा पट्टी के सबसे बड़े शहरी केंद्र गाजा सिटी पर…

Read More

हमास ने दिया इजराइल को 60 दिन के संघर्ष विराम का प्रस्ताव

नई दिल्ली: गाजा पर संपूर्ण कब्जे की तैयारी कर रहे इजराइल के दबाव का असर दिखने लगा है। फिलिस्तीन में आंदोलन का झंडा बुलंद करने वाले हमास ने इजराइल को 60 दिन के संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया है। साथ ही उसने आधे बंधकों को भी रिहा करने की बात कही है। बदले में इजराइल को भी जेलों में बंद कुछ फिलिस्तीनी छोड़ने होंगे। इजराइली मीडिया ने हमास का प्रस्ताव मिलने की पुष्टि की है, लेकिन इजराइल की तरफ से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की…

Read More