राज्यपाल ने गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज डॉ0 ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ का 23वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल  ने छात्र-छात्राओं को 55634 उपाधियां एवं कुल 88 पदक प्रदान किए, जिनमें 35 स्वर्ण पदक, 26 रजत पदक तथा 25 कांस्य पदक शामिल रहे। राज्यपाल  ने तकनीकी युग की आवश्यकताओं के अनुरूप ब्लॉकचेन आधारित डिजिलॉकर में सभी उपाधियों का समावेश किया। इस अवसर पर राज्यपाल  ने गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान करते…

Read More

उत्तर प्रदेश: विश्वविद्यालयों की मान्यता की सघन जांच के आदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए एसआरएमयू कांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की सघन जांच के आदेश दिये हैं। जांच के बाद हर जनपद में विशेष जांच टीमों का गठन किया जाएगा। टीमों में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एक पुलिस विभाग का अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने इस बाबत बताया कि 15 दिन के भीतर जांच…

Read More

पंजाब में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 48 लोगों की मौत

दिल्ली: पंजाब के कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, जहां लगातार हो रही बारिश ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से 2 हजार से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं और 22 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, 3.87 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं और 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच, लुधियाना में सतलुज नदी पर बने…

Read More

हापुड़ सरावनी में ई-रिक्शा चालक की मौत के बाद उपद्रव, स्कॉर्पियो में आग लगाई, पुलिस ने सख्त कार्रवाई का किया एलान

उत्तर प्रदेश: हापुड़ के सरावनी गांव में कल शराब के नशे में स्कॉर्पियो चालक शिवराज ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग शव को ले गए, लेकिन पुलिस के जाने के बाद भारी संख्या में उपद्रवी आए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने स्कॉर्पियो में आग लगा…

Read More

लखनऊ: जनता दर्शन में सीएम योगी ने दृष्टिबाधित को दी सफ़ेद छड़ी

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान एक दृष्टिबाधित व्यक्ति की समस्या सुनी। उन्होंने उसकी जरूरत को समझते हुए उसे एक सफ़ेद छड़ी प्रदान की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे संवाद किया और हर नागरिक की मदद करने का आश्वासन दिया।

Read More

15 दिनों से लापता सेना के जवान राजबहादुर, परिवार परेशान

उत्तर प्रदेश: जनपद कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी सेना के जवान राजबहादुर उर्फ मनोज (42 वर्ष) पिछले दस दिनों से लापता हैं। परिजनों के द्वारा पुलिस में तहरीर देने के बावजूद अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजबहादुर पुत्र राधे प्रसाद सिंह की तैनाती उत्तराखंड के हरिद्वार में थी। हाल ही में उनका ट्रांसफर जम्मू में हुआ था। वह एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। उनका नया मकान गोरखपुर के नैना थापा में है। 23 अगस्त की…

Read More

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्रार्थना की

उत्तर प्रदेश: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पत्नी ओम ताशी डोमा के साथ आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढी मंदिर और कुबेर टीला में प्रार्थना की। श्री तोबगे ने श्रीराम मंदिर में अंतिम चरण के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्हें मंदिर के वास्तुशिल्प, विशेषताओं और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई।

Read More

आगरा में नकली दवा कारोबार का भंडाफोड़, 60 करोड़ की दवाएं सीज, चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: आगरा में ड्रग विभाग और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नकली दवाओं के कारोबार का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है। विशेष सचिव रेखा एस. चौहान ने मंडलायुक्त सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यह कारोबार संगठित गैंग की तरह कई राज्यों में फैला हुआ था। जांच में बंसल मेडिकल स्टोर से जुड़े संजय बंसल, मुकेश बंसल और सोहित बंसल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पहले एक करोड़ की रिश्वत देने के आरोप में हिमांशु अग्रवाल को जेल भेजा जा चुका है। छापेमारी में हे…

Read More

वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 देशों के प्रतिनिधियों ने सीखी बनारसी सिल्क और हथकरघा की बारीकियां

उत्तर प्रदेश: वाराणसी स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी में विदेश मंत्रालय और वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से दो सप्ताह का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें 16 देशों से आए लगभग 32 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बनारसी सिल्क और भारतीय हथकरघा वस्त्रों की विशेषताओं, निर्माण प्रक्रिया और परंपरागत बुनाई तकनीकों की जानकारी दी गई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय हथकरघा संस्थान चौकाघाट के निदेशक ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक और शिल्प विरासत को दुनिया तक पहुँचाने का माध्यम है। विदेशी…

Read More

5 सितम्बर को निकलेगा जुलूस-ए-मीलाद, सुरक्षा को लेकर विशेष इंतज़ाम

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर, 31 अगस्त। तहरीक दावते इस्लामी इंडिया द्वारा 12 रबी-उन-नूर शरीफ पर निकलने वाला जुलूस-ए-मीलाद 5 सितम्बर, शुक्रवार सुबह 8 बजे नूरी मस्जिद (रेलवे स्टेशन) से रवाना होगा। शहर पेश इमाम हजरत मौलाना हुजूर अहमद मंजरी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  जिला निगरां हाफिज मोहम्मद अनीस अत्तारी ने बताया कि इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी इस्लाम के अंतिम पैग़म्बर का 1500वां यौमें विलादत है। जुलूस पारम्परिक मार्गों से होकर कटहल वाली मस्जिद में सामूहिक दुआ के साथ संपन्न होगा। सुरक्षा हेतु वालंटियर तैनात रहेंगे, डीजे व बड़े वाहन…

Read More