उत्तर प्रदेश: त्योहारों पर यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे 96 स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दशहरा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इन ट्रेनों के संचालन से गाड़ियों में बढ़ती भीड़ कम होगी और यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे। गोरखपुर और आसपास के प्रमुख शहरों तक यात्रा करने वालों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता व सेवाओं में सुधार किया है तथा अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया गया है। यह कदम त्योहारों की खुशियों को और भी सहज बनाएगा।
त्योहारों में रेल की रफ्तार, 96 स्पेशल ट्रेनें तैयार: मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह
