वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लगभग 2200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास, सांस्कृतिक विरासत जैसे कई क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री ने स्मार्ट वितरण परियोजना और विद्युत अवसंरचना को भूमिगत करने के तहत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण जल स्रोतों के संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न कुंडों में जल शोधन और रखरखाव कार्यों की आधारशिला रखी।
Read MoreCategory: उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान योजना की 20वीं किस्त को किया जारी
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी से किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की और देश भर के 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 20 हजार 500 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी में लगभग 2200 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए काशी से अपने विशेष जुड़ाव की बात कही। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद, वे…
Read More3 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Lucknow: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर 3 अगस्त को लखनऊ आएंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह यहां अखिल भारतीय ब्रह्मा समाज के 23वें मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल होंगे। अखिल भारतीय ब्रह्मा समाज के मीडिया प्रभारी एचसी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेधावी छात्र सम्मान समारोह चारबाग स्थित रवीन्द्रालय में होगा।
Read Moreचंदौली में 29 लाख नगद रुपये के साथ 2 गिरफ्तार
Uttar Pradesh: चंदौली के पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर बीती रात आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने सावन मास को देखते हुए विशेष चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान 29 लाख से अधिक नगद रुपये के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने करेंसी को वाराणसी से प्रयागराज ले जाने की बात कबूल की। आरोपियों द्वारा बरामद रुपये से संबंधित कोई कागजात वैध नहीं दिखा पाने पर आरपीएफ और जीआरपी ने करेंसी को आयकर विभाग के अफसरों को सौंपकर आगे की जांच में…
Read Moreकानपुर में आउटर रिंग रोड के बीच 9,884 एकड़ में बसाया जाएगा ‘ग्रेटर कानपुर’
Uttar Pradesh: कानपुर में बढ़ती आबादी, ट्रैफिक जाम और लैंड बैंक की कमी जैसी समस्याओं से निपटने के लिए ‘ग्रेटर कानपुर’ नामक एक नए शहर की योजना पर काम शुरू हो गया है। यह शहर आउटर रिंग रोड के बीच बसाया जाएगा, जिसकी कुल प्रस्तावित सीमा लगभग 9884 एकड़ (करीब 4000 हेक्टेयर) है। यहां आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। फिलहाल कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की टीम इसकी गूगल मैपिंग में जुटी है। ग्रेटर कानपुर परियोजना के जरिए शहर पर बढ़ते दबाव को कम करने, बेहतर यातायात व्यवस्था…
Read Moreमालेगांव केस: सभी आरोपियों के बरी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताई खुशी
नई दिल्ली: 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी सातों आरोपियों के बरी होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खुशी जताई है। इस मामले में फैसले आने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा- मालेगांव विस्फोट प्रकरण में सभी आरोपियों का निर्दोष सिद्ध होना ‘सत्यमेव जयते’ की सजीव उद्घोषणा है। उन्होंने लिखा- यह निर्णय कांग्रेस के भारत विरोधी, न्याय विरोधी और सनातन विरोधी चरित्र को पुनः उजागर करता है, जिसने ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा मिथ्या शब्द गढ़कर करोड़ों सनातन आस्थावानों, साधु-संतों और…
Read Moreवरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल बने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव
Lucknow: उत्तर प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिल गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल को राज्य का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने मनोज कुमार सिंह की जगह ली है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं दिया गया। वे 37 साल की सेवा के बाद रिटायर हो चुके हैं। शशि प्रकाश गोयल अब तक कई अहम पदों पर अपनी प्रशासनिक क्षमता का परिचय दे चुके हैं। यूपी की ब्यूरोक्रेसी में उन्हें एक तेज-तर्रार, अनुशासित और नीतिगत फैसलों में कुशल अधिकारी माना जाता है।…
Read Moreकन्नौज पुलिस ने अन्तर्जनपदीय गैंग के चार शातिर चोरों को माल सहित पकड़ा
Uttar Pradesh: कन्नौज में गुरुवार को थाना गुरसहायगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गुरसहायगंज क्षेत्रान्तर्गत चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग के 04 शातिर चोरों को चोरी किये गये आभूषण (कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये) एवं दो लग्जरी कार होण्डा सिटी व महेन्द्रा रेस्ट्रोन व कुल 19 हजार 650 रुपये नगद तथा दो अवैध तमन्चा 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अन्तर्जनपदीय गैंग के 04 शातिर चोर आकाश ग्राम बीबीपुर, सीतापुर, अजय उर्फ हब्बड़, ग्राम बीबीपुर,…
Read Moreपीलीभीत में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे इंडिया (AI) डाटा लैब का शुभारंभ
Uttar Pradesh: पीलीभीत जिले के पूरनपुर में इंटेल द्वारा इंडिया एआई डाटा लैब की स्थापना की गई है। इसका शुभारंभ जिले के सांसद व केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग व सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद दिनांक: 02 अगस्त 2025 दिन शनिवार को प्रातः 11:30 बजे करेंगे।इस दौरान वे नगर पालिका के सभागार में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Read Moreमेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
Uttar Pradesh: मेरठ में बुधवार देर रात बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने 15 जुलाई को अपने साथियों के साथ मिलकर सुनील नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में चार आरोपियों की पहचान की गई थी। जिसमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेरठ में पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़, यह मुठभेड़ मेरठ के मवाना-फलावदा मार्ग पर निलोहा कट के पास…
Read More