मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1494 नवचयनित पुलिस दूरसंचार कर्मियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Uttar Pradesh: राजधानी लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1494 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में हो रहा है। कार्यक्रम में सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले डीजीपी राजीव कृष्णा ने सीएम को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “2017 से पहले क्या स्थिति थी? निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्तियां नहीं होती थीं, भेदभाव होता था, पैसों का लेन-देन होता था। हर भर्ती पर बोलियां लगती थीं, नतीजा क्या होता था? युवाओं के हितों पर कुठाराघात होता था और प्रदेश की कानून-व्यवस्था भी चौपट थी, प्रदेश में दंगों का दौर था, प्रदेश में अराजकता और गुंडागर्दी थी, यह लगभग वही दौर है जब निष्पक्ष भर्ती की प्रक्रिया को पूर्ववर्ती सरकारों ने अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए बाधित किया था।

 

Related posts