लखनऊ में कारगिल युद्ध के शहीदों को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की, शहीदों के परिवार को भी किया सम्मानित 

लखनऊ: शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में स्थित कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ नगर निगम द्वारा किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में सभी शहीदों को नमन किया और देश की सुरक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस दौरान सीएम योगी ने शहीदों के परिवार के लोगों को भी सम्मानित किया।

कारगिल विजय दिवस 2025 की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता के महान सपूतों को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे प्रदेश का सौभाग्य है कि हमारे देश आन, बान और शान के लिए लड़ते हुए जब भी आवश्यकता पड़ी तो भारत के जवानों ने कभी पीछे मुड़कर के नहीं देखा। 1999 के कारगिल युद्ध में लखनऊ के जांबाज जवानों ने अपने आप को देश की एकता और अखण्डता के लिए समर्पित भाव के साथ आगे बढ़ाया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts