सरोजनीनगर में डंपर से टकराई कार, डायल 112 के दरोगा सत्येंद्र सिंह की मौत

Lucknow: लखनऊ के सरोजनीनगर में सोमवार सुबह सड़क हादसे में डायल 112 मुख्यालय में तैनात दरोगा सत्येंद्र सिंह (51) की मौत हो गई। कानपुर से ड्यूटी के लिए आ रहे सत्येंद्र की तेज रफ्तार वैगन आर कार दरोगा खेड़ा के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।

देर हो जाने के कारण वे तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल दरोगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक कानपुर के सनिगवां कोयला नगर के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी अलका सिंह और बेटा राज हैं। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related posts