एप्पल मैनेजर हत्याकांड: सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की जेल, 8 साल बाद कोर्ट का फैसला

Lucknow: लखनऊ कोर्ट ने एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें गैर-इरादतन हत्या (IPC 304-2) का दोषी माना और 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

यह फैसला करीब 8 साल चले मुकदमे के बाद आया। दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार को बरी कर दिया गया। प्रशांत पहले ही लगभग 8 साल जेल में बिता चुके हैं, इसलिए करीब 2 साल और सजा काटने के बाद रिहा हो सकते हैं।

विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रही हैं।

Related posts