लखनऊ: पत्नी ने रिश्तेदार प्रेमी से मिलकर पति की हत्या कराई, पार्टी के बहाने गला रेता

Lucknow: लखनऊ के कृष्णानगर में पत्नी पुष्पा ने अपने दूर के रिश्तेदार नीरज मौर्य के साथ मिलकर पति रामबाबू मौर्य की हत्या करा दी। रामबाबू का शव 14 सितंबर की सुबह मौरंग के ढेर पर गला कटा मिला था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पुष्पा और नीरज का करीब दो साल से अफेयर चल रहा था। पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था। 13 सितंबर की रात नीरज ने रामबाबू को पार्टी के बहाने बुलाया। दोनों ने शराब पी और फिर नीरज ने चाकू से उसका गला रेत दिया।

पुष्पा ने बालाजी जाने का बहाना बनाकर घर छोड़ा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts