Uttar Pradesh: शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए देर रात अधिकारियों के साथ खन्नौत नदी के हनुमत धाम और गर्रा नदी के अजीजगंज तटबंध पहुंचकर जलस्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ राहत व बचाव कार्यों की पूरी तैयारी रखने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों व राहत शिविरों में भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सतर्कता बरतने और जनता को समय-समय पर जानकारी देने पर जोर दिया। आपात स्थिति में बाढ़ नियंत्रण कक्ष से इन नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है – 05842-351037, 351038, 462754, 220018 व टोल फ्री नंबर 1077।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

