उस्मानपुर, दिल्ली: दिल्ली नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन सत्या शर्मा के कार्यालय पर बुजुर्गों और दिव्यांगों की सहायता के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों को निशुल्क जीवन सहायक उपकरण वितरित किए गए। वितरण सामग्री में मुख्य रूप से कमर, घुटनों, कंधों और सर्वाइकल के दर्द से राहत दिलाने वाली बेल्ट, चलने में असमर्थ लोगों के लिए व्हीलचेयर, वॉकर और छड़ी शामिल रही। इसके अतिरिक्त श्रवण दोष वाले लोगों को कान की मशीनें, बैठने में कठिनाई महसूस करने वालों को विशेष कुशन और शौच की सुविधा के लिए कमोड शीट प्रदान की गई।

इस अवसर पर सत्या शर्मा ने स्पष्ट किया कि कैंप का प्राथमिक उद्देश्य शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इन उपकरणों की प्राप्ति के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान देखी गई। इस कार्यक्रम के दौरान शांतनु मिश्रा (पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा गौतमपुरी), रमेश चंद शर्मा, राहुल जैन, मुकेश शर्मा और देवेंद्र चौधरी जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवा कार्य में अपना सहयोग दिया।

