कानपुर : हूटर उतरवाने पे युवतियां भड़की ; कानपुर थाने में महिला दरोगा को काटा

उत्तर प्रदेश: (Kanpur) कानपुर के कल्याणपुर में वाहन चेकिंग के दौरान हूटर उतरवाने पर दो युवतियां भड़क गईं और थाने पहुंचकर पुलिस से भिड़ गईं। आरोप है कि रोकने पर एक युवती ने महिला दरोगा के हाथ में काट लिया और मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पनकी रोड निवासी दिवंगत भाजपा नेत्री की बेटियां ऋचा शुक्ला और त्रिचा शुक्ला स्कॉर्पियो से जीटी रोड पर जा रही थीं। इसी दौरान कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। आरोप है कि कार में प्रेशर हूटर लगा था, जिसे उतरवाने के दौरान विवाद शुरू हो गया। पुलिस वाहन को थाने ले आई, जहां दोनों युवतियां भी पहुंच गईं।

महिला दरोगा को हाथ पे काटा, निकला खून –

थाने में युवतियों ने कथित तौर पर थाना प्रभारी कार्यालय से कार की चाबी लेने की कोशिश की। मौके पर मौजूद महिला दरोगा अल्का सिंह ने रोकने का प्रयास किया तो एक युवती ने उनके हाथ में काट लिया और मारपीट की। घटना के दौरान दरोगा के हाथ से खून निकलने लगा। अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पहले से दर्ज हैं जमीन कब्जे के मामले –

पुलिस के अनुसार संबंधित युवतियों के खिलाफ पहले भी जमीन कब्जे के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने महिला दरोगा की तहरीर पर मारपीट, अभद्रता समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts