Lucknow News:- लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ‘भारत’ के पांचवें स्थापना दिवस समारोह एवं धर्म योद्धाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योद्धाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी समेत कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
