कन्रौज में राज्य मंत्री असीम अरूण ने बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरण की

Uttar Pradesh: प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण कन्नौज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और पीड़ितों को जीवन यापन के लिए राशन किट वितरित की। इसके बाद, मंत्री अमर ज्योति स्तम्भ पहुंचे और वहां पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और पतंग उड़ाई। मीडिया से बातचीत में असीम अरुण ने कहा, \”हमारे देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं। कन्नौज में गंगा किनारे स्थित गांवों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए सरकार की तरफ से राशन वितरण किया जा रहा है और स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है ताकि बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Related posts