मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

Uttar Pradesh: मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण के 5,252वें जन्मोत्सव को इस बार राष्ट्रभक्ति से जोड़ा गया है और कृष्ण जन्मभूमि को ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर  विशेष रूप से सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गर्भगृह में भगवान का अभिषेक होगा और लाखों श्रद्धालुओं के लिए लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। नगर निगम द्वारा शहर को सजाने के लिए वॉल पेंटिंग और रंग-बिरंगी रौशनी की व्यवस्था की गई है, जिससे मथुरा रात में जगमग कर रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts