Lucknow: देश भर में जन्माष्टमी की धूम के बीच लखनऊ में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। लखनऊ पुलिस लाइन में हर साल की तरह इस बार भी जन्माष्टमी पर भव्य रास लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस लाइन मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को खूबसूरत चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। खास बात यह है कि इन चित्रों को मुस्लिम कलाकार मोहम्मद इकराम ने अपने हुनर से सजाया है। श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित उनके चित्रों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, जो गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहे हैं।



नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

